Skip to content
Monday, October 19, 2026
Breaking
News

दिल्ली के नरेला में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।

· by admin2
2 min read
AA News
AA News

बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। पड़ोस के ही लड़के पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने का परिवार ने लगाया आरोप।

नरेला की रहने वाली महिला दो बच्चों की मां थी और आज उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने तुरंत शव को उतार कर पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरस ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला के परिवार का आरोप है कि पास का ही एक लड़का उसे परेशान करता था और उसे और उसका एक वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। परिवार का आरोप है कि वीडियो कैसा है उन्हें नहीं मालूम लेकिन महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान किया जा रहा था। कल रविवार के दिन भी आरोप है कि लड़के ने महिला को कई फोन किए लेकिन महिला ने उसके फोन नहीं उठाए।

साथ ही महिला के पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी उस लड़के द्वारा दी जा रही थी जिससे महिला काफी परेशान थी और महिला ने आज खुदकुशी कर ली।

नरेला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा कि मामला सुसाइड का है या कोई दूसरी वजह भी है। फिलहाल नरेला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin