Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

दिल्ली में फिर मिला नर कंकाल

· by admin0
1 min read

दिल्ली में फिर मिला नर कंकाल

नर कंकाल बना हुआ है अभी भी रहस्य

नर कंकाल महिला का या पुरुष का अभी तक नहीं हुआ साफ

शिनाख्त से पहले पुलिस को करना होगा कई चुनौतियों का सामना

राजधानी दिल्ली में शव मिलना तो आम बात हो चुकी है लेकिन दिल्ली के बेगमपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर के अंतर्गत बुध बाजार रोड पर एक मकान में मिला नर कंकाल। यह मकान पिछले लंबे वक्त से बंद था और कई लोगों द्वारा यह आपस में बेचा और खरीदा जा चुका है ।

मकान मालिक से क्षेत्र से बाहर रहता है आज इसमें पुलिस को नर कंकाल मिला । नर कंकाल महिला का यह पुरुष का यह भी साफ नहीं हो पाया है।

कंकाल की हड्डियों को इकट्ठा करके पुलिस ले गई है । अब पुलिस की फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कंकाल महिला का है या पुरुष का है। इससे आगे भी पुलिस के सामने चुनौती होगी कि यह कंकाल किसका है यह भी जानकारी जुटाने होगी तभी जांच आगे बढ़ पाएगी।
फिलहाल बेगमपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin