Skip to content
Saturday, October 17, 2026
Breaking
News

जहांगीर पुरी थाना पुलिस ने चोर को पकड़ा, चोर के पास से देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद

· by admin1
1 min read
AA News
AA News

AA News- Ankit

जहांगीर पुरी थाना पुलिस ने चोर को पकड़ा, चोर के पास से देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद

जहांगीर पुरी थाना पुलिस ने आज 21 जून को जहांगीरपुरी B ब्लॉक से एक क्रिमिनल को पकड़ा। जहांगीरपुरी थाने की पुलिस पेट्रोलिंग टीम जहांगीरपुरी B ब्लॉक में पेट्रोलिंग कर रही थी

तभी एक शख्स पुलिस को देख कर बचकर भागने लगा तो पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उस शख्स की तलाशी ली तो उसके पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। जांच में पता चला कि यह शख्स पहले भी 90 मामलों में शामिल रहा है।

पकड़े गए शख्स की पहचान निजाम उर्फ नाज़िर के रूप में हुई जिसकी उम्र 42 साल है। यह जहांगीरपुरी का ही रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल इससे पूछताछ जारी है।

Written by admin