• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Sunday, April 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Crime

दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल ने एक शख्स को मारी गोली। गोली लगने से शख्स की मौत ।

by Editor
August 20, 2020
in Crime
0
Delhi police head constable firing

Delhi police head constable firing

0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA NEWS

DELHI

REPORT – TEAM AA NEWS

एंकर– दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल ने एक शख्स को मारी गोली। गोली लगने से शख्स की मौत । पुलिस कर्मी को लिया हिरासत में। दिल्ली के बुध विहार इलाके में आपसी कहासुनी के चलते सुरेंद्र नाम के पुलिसकर्मी ने चलाई गोलियां। दीपक गहलावत नाम के एक व्यक्ति की हुई मौत। बुध विहार थाना पुलिस और पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर जांच में जुटे।

 

Delhi police head constable firing
Delhi police head constable firing

 

 

मामूली आपसी कहासुनी के बाद सुरेंद्र नाम के पुलिसकर्मी ने चलाई थी गोलियां। दीपक द्वारका मोड़ पर चलता था जिम। दीपक की ब्रीजा गाड़ी में ही सुरेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को लिया हिरासत में

 

 

Head constable delhi police
Head constable delhi police

 

 

राजधानी दिल्ली का बुध विहार इलाका आज सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास पुलिस को जानकारी मिली कि ब्रिजा गाड़ी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तब तक लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो चुकी थी ।

 

 

 

 

 

 

 

घटना को देखकर हर कोई हैरान था। दरअसल सुरेंद्र नाम के एक पुलिसकर्मी ने दीपक गहलावत नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी । बताया जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। दीपक द्वारका इलाके में अपना एक जिम चलाता था और सुरेंद्र शाहबाद डेयरी थाना इलाके में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। सुरेंद्र ने इस वारदात को अंजाम दिया दोनों दीपक की ब्रेजा गाड़ी में ही थे और उसी दौरान इन दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई उसके बाद सुरेंद्र नाम के हेड कॉन्स्टेबल ने रिवाल्वर से दीपक को गोली मार दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुरेंद्र उस वक्त बावर्दी था उसने गोली सर्विस रिवाल्वर से मारी है या दूसरी किसी रिवाल्वर से इसकी जांच की जा रही है। दीपक को आनन-फानन में नजदीक के अंबेडकर अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। आशंका है सुरेंद्र नशे में था संभावना है कि सुरेंद्र और दीपक साथ में ही थे और शराब पीने के दौरान ही इन दोनों के बीच में कोई झगड़ा हुआ जिसके बाद सुरेंद्र ने दीपक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है जिससे यह साफ हो सके कि इन दोनों के बीच किस बात को लेकर के झगड़ा हुआ था। दीपक का अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Editor

Editor

Next Post
Guru dwara nanak piau

दिल्ली कमेटी द्वारा गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब में मनाया गया गुरु नानक देव जी का ज्योति-ज्योत पर्व।

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.