Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

दिल्ली में वन नेशन वन राशन बनाने की प्रक्रिया तुरन्त चालू हो- गोपाल झा

· by admin0
2 min read
Gopal jha buradi
Gopal jha buradi

AA NEWS

DELHI

REPORT – KULDEEP KUMAR

दिल्ली में वन नेशन वन राशन बनाने की प्रक्रिया तुरन्त चालू हो
दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता बुराड़ी विधान सभा के पूर्व विधायक उम्मीदवार प्रांतीय प्रवासी एवं दलित विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गरीब मजदूर नेता भाई गोपाल झा ने पत्रकारों से बातचीत करके बताया कि केंद्र सरकार दुआरा वन नेशन वन राशन कार्ड की घोषणा करने के बाद देश के 17 अन्य राज्यों में राज्य सरकार की अनुमति से शुरू हो गया है किन्तु दुःख की बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली जिसे मिनी भारत भी कहा जाता है।

 

 

Gopal jha buradi
Gopal jha buradi

 

और जंहा राज्य की आधी आबादी से अधिक गरीब प्रांतीय परवासी हैं जिन्हें इस करोना संकट में केंद्र सरकार दुआरा घोषित नवम्वर 2020 तक फ्री राशन की सुबिधा हेतु दिल्ली सरकार को वन नेशन वन राशन कार्ड को बनाने हेतु तुरन्त सम्बंधित मंत्रालय व मुख्य मंत्री दुआरा आदेश निर्गत किया जाना चाहिए |

 

 

 

 

 

 

 

इस सम्बन्ध में श्री गोपाल झा जी ने पत्र लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के उप राज्यपाल महामहिम श्री अनिल बैजल जी व दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव श्री विजय कुमार देव जी को वन नेशन वन राशन बनाने की प्रक्रिया तुरन्त चालू करने की मांग की है अन्यथा इस सुबिधा से बंचित गरीबों के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे |

Written by admin