Skip to content
Sunday, September 27, 2026
Breaking
News

मुकरबा चौक से वजीराबाद तक बना रिंग रोड के पैरलर रोड जल बोर्ड के काम के कारण वर्षों से बीच में लटका, लोग परेशान।

· by admin0
2 min read

AA NEWS

DELHI

REPORT – TEAM AA NEWS

आउटर रिंग रोड पर जाम को कम करने के लिए मुकरबा चौक से वजीराबाद तक 100 फुट का एक रोड पहले बनकर तैयार हो चुका है । बुराड़ी अथॉरिटी के पास कुछ हिस्से में उस पर दिल्ली जल बोर्ड का पिछले कई सालों से काम चल रहा है । दिल्ली जल बोर्ड ने वहां बड़े होर्डिंग लगाकर, सांकेतिक लगाकर सड़क की एक तरफ को बंद कर दिया है और बची हुई दूसरी तरफ में ही दोनों तरफ की गाड़ियों का आना जाना होता है।

 

 

Mukarba chauk to wazirabad
Mukarba chauk to wazirabad

 

 

यहां पर कोई स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती इस कारण कई बार पीछे से स्पीड में आ रही गाड़ी अचानक से रोड डायवर्जन आने से उसे टकरा जाती है और हादसों के शिकार भी होते हैं।

 

 

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि काम में 1 साल लग सकता है 6 महीने लग सकते हैं लेकिन पिछले 2 से 3 साल में तो यहां थोड़ा भी काम आगे नहीं बढ़ा। कई सालों से काम बंद पड़ा है ।

 

 

 

 

 

 

जरूरत है यहां के जनप्रतिनिधि दिल्ली जल बोर्ड को यह काम याद दिलवाए फिर से शुरू करवाएं ताकि यह रास्ता भी बिना किसी अवरोध के शुरू हो सके । अब देखने वाली बात होगी कब प्रशासन जागता है और कब इस सड़क की सुध लेता है।

Written by admin