Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

दिल्ली में जगह जगह केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

· by admin0
3 min read

AA NEWS

DELHI

बुराड़ी से कांग्रेस व RJD के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद त्यागी ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता प्रमोद त्यागी ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने घर पर ही दिल्ली सरकार के खिलाफ धरना दिया साथ ही केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

 

Burari Congress Protest
Burari Congress Protest

प्रमोद त्यागी ने कहा कि यहां लोग भूखे मर रहे थे। राशन लोगों को नही दिया गया केवल फोटोग्राफी की गई।
साथ ही सरकार द्वारा इस दौरान बेरोजगार हुए लोगों की भी अवहेलना की गई।
इन सब का विरोध आज कांग्रेस ने पूरी दिल्ली में जताया है उसी के तहत प्रमोद त्यागी ने भी कई आरोप दिल्ली सरकार पर लगाए।

 

 

 

 

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद सैनी ने धरना देते हुए दिल्ली सरकार पर कई सवाल खड़े किए

भलस्वा जहांगीरपुरी वार्ड के ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद सैनी ने भी कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस के दूसरे पदाधिकारियों के साथ धरना दिया।
इनका इनकी मांग है कि दिल्ली में कोरोना महामारी को निपटने में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ही असक्षम रही है ।
सरकारी और निजी किसी भी अस्पताल में लोगों का इलाज नहीं हो रहा है , श्मशान घाट में दाह संस्कार तक को जगह नहीं मिल रही है। यह सब हालात हो गई हैं।
साथ ही बेरोजगार लोगों की कोई मदद नहीं की जा रही है इस तरह के कई सवाल खड़े किए खेमचंद सैनी ने।

 

 

 

वजीराबाद में कांग्रेस की निगम पार्षद व कांग्रेस वर्कर्स ने धरना दिया

तिमारपुर वार्ड से कांग्रेस की निगम पार्षद व महिला मोर्चा की कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अमर लता सांगवान ने वजीराबाद में अपने घर के बाहर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दिल्ली सरकार के खिलाफ धरना दिया।
इस धरने में कप्तान सिंह सांगवान कांग्रेस नेता भी साथ में थे ।
कप्तान सिंह सांगवान ने दिल्ली के मुख्य अरविंद केजरीवाल पर मजदूरों की अनदेखी व कोरोना से पीड़ित मरीजों की अनदेखी का आरोप लगाया और भी कई आरोप कांग्रेस नेता कप्तान सिंह सांगवान ने दिल्ली सरकार पर लगाये

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरोना महामारी की रोकथाम में दिल्ली और केन्द्र सरकार पूरी तरह से असफल—मेमवती
———————————————————
*दिल्ली कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज दिल्ली के गांव बरवाला में सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए अनेक महिला और पुरुषों ने मुख्य दिल्ली-बवाना मार्ग पर संत कबीर चौक के पास धरना करके दिल्ली और केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि कोरोना महामारी रोकने में दिल्ली और केन्द्र सरकार पूरी तरह से असफल रही हैं।

 

 

 

 

 

 

आज के इस धरने का आयोजन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला किराड़ी के उपाध्क्ष पहलवान बलदेव सिंह बरवाला ने आयोजित किया था. धरने की अध्यक्षता पूर्व निगम पार्षद और रोहिणी जोन की पूर्व चेयरमैन श्रीमती मेमवती बरवाला ने की.धरने को संबोधित करते हुए श्रीमती मेमवती बरवाला ने कहा कि आज दिल्ली कोरोना कैपिटल बन चुकी है और भारी संख्या में लोगों की मौत हो रही है.दिल्ली के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

और अन्य राज्यों से आने वाले लोग भी दिल्ली आने में घबराने लगे हैं.इस मामले में दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने ढंग से राजनीति कर रही हैं.लोगों के कीमती जीवन से इन्हें कोई मतलब नहीं रह गया है.निगम और दिल्ली सरकार ने ऊल-जुलूल खर्च करके अपने खजाने खाली करके हाथ खड़े कर दिए हैं.वेतन भोगियों में हाहाकार मचा हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज के इस धरने में सत्य प्रकाश डबास,राजबाला पूनिया,कृष्णा के साथ साथ अनेक पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया।

Written by admin