Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

जत्थेदार अवतार सिंह हित को कोर कमेटी में जगह देकर दिल्ली के सिखों का मान बढ़ाया।

· by admin0
2 min read

AA News

Delhi

दिल्ली की सिख और अकाली राजनीति में वरिश्ठ नेता जत्थेदार अवतार सिंह हित को सः सुखबीर सिंह बादल ने 20 सदस्यी कोर कमेटी में स्थान देकर दिल्ली के सिखों का मान बढ़ाया है यह कहना है बलदेव सिंह गुजराल एवं अमरजीत सिंह तिहाड़ का।

Jatthedar avtar singh
Jatthedar avtar singh

 

अकाली दल से जुड़े हुए दोनों ही नेताओं ने सः सुखबीर सिंह बादल का आभार प्रकट किया जिन्होंने जत्थेदार अवतार सिंह हित की पार्टी प्रति वफादारी और दूर अंदेषी सोच को ध्यान में रखते हुए उन्हें दिल्ली से पार्टी मंे अहम स्थान देकर उनका मान बढ़ाया है।

 

 

उन्हांेने कहा यह मान समुचे दिल्ली के सिखों का और खास तौर पर पटना के सिखों का भी है क्योंकि जत्थेदार हित मौजूदा समय मंे तख्त पटना साहिब कमेटी में अध्यक्ष भी हैं।

 

 

जत्थेदार अवतार सिंह हित ने सदा ही पार्टी की बेहतरी और चढ़दीकला के लिए कार्य किया है एक समय ऐसा भी आया जब सभी ने पार्टी को अलविदा कह दिया था पर जत्थेदार हित एक स्तम्ब की तरह सः बादल के साथ खड़े रहे और दिल्ली में पार्टी की हौंद बरकरार रखने में उनका अहम योगदान रहा है।

 

 

उसी का परिणाम है कि सः सुखबीर सिंह बादल ने उनकी काबलियत को ध्यान में रखा और नई टीम में जगह दी जिसके लिए दिल्ली के सिख सः सुखबीर सिंह बादल का तहदिल से आभार प्रकट करते हैं।

Written by admin