Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी से 5 साल का बच्चा अरसान खान आठ फरवरी से लापता।

· by admin0
1 min read

AA NEWS

NEW DELHI

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी से 5 साल का बच्चा अरसान खान आठ फरवरी से लापता है। ये छोटा बच्चा घर के पास ही खेल रहा था अचानक से गायब हो गया तब से अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Missing arsan jahangir puri
Missing arsan jahangir puri

बच्चे के माता-पिता और परिजन बच्चे को रात दिन तलाश रहे हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। बच्चे के परिजनों को दूसरे लोगों द्वारा किडनैप किए जाने की आशंका भी है और परिवार की पुलिस से मांग है कि जिन लोगों पर उन्हें शक है उनसे सख्ती से पूछताछ की जाए।

 

जिन लोगों पर परिवार ने शक जताया था उनसे पुलिस ने पूछताछ भी की है लेकिन अभी तक बच्चे का सुराग नहीं मिल पाया है।

फिलहाल बच्चे की माता पिता और बाकी सभी परिजनों का बच्चे की तलाश में रो रो कर बुरा हाल है। बच्चा जहांगीरपुरी में ही l.k.g. कक्षा में पढ़ता था।

Written by admin