Skip to content
Saturday, September 19, 2026
Crime

रोहिणी सेक्टर 13 के सनराइज अपार्टमेंट में चोरी। खतरनाक हथियारों के साथ घुसे थे चोर सीसीटीवी में कैद।

· by admin0
Rohini sunrise apartments

AA NEWS

NEW DELHI

 

दिल्लीके रोहिणी सेक्टर 13 स्थित सनराइज अपार्टमेंट में 4 फरवरी को हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। चार चोर खतरनाक हथियारों के साथ जो कटर भी लिए हुए हैं। साथ में ये चोर लोहे के दांत वाले बड़े-बड़े चाकू छुरी लेकर सोसाइटी में घुसे हुए हैं।

Rohini sunrise apartments
Rohini sunrise apartments

सोसाइटी में घुसकर इन्होंने गौरव अग्रवाल के फ्लैट में चोरी को अंजाम दिया। आप देख सकते हैं चार की संख्या में चोर सोसाइटी के अंदर घुसे हैं जिनकी सीसीटीवी फुटेज भी बिल्कुल साफ है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी देखा और पास में जाकर उसे ढक दिया लेकिन उससे पहले यह चोर सीसीटीवी फुटेज में बिल्कुल साफ नजर आ चुके थे। इन्होंने आधा अपना चेहरा ढका हुआ है तो आधा चेहरा खुला है।

 

गौरव अग्रवाल उस रात अपने परिवार के साथ गुड़गांव में एक शादी में गए हुए थे। पीछे से इन चार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस चोरी में दो लाख रुपये कैश जो घर पर रखे हुए थे , साथ में लैपटॉप और एक सिक्कों का थैला और कुछ दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर चोर फरार हुए हैं। उस दिन घर पर सोने के गहने नहीं तेज क्योंकि शादी में जाते वक्त सोने के गहने परिवार साथ लेकर और गहने पहनकर गए थे। सोसाइटी में गेट पर गार्ड रहते हैं और चारों तरफ कटीली ऊंची दीवार और कटीले तार भी लगे हुए हैं बावजूद उसके ये चोर कहां से घुसे यह जांच का विषय है।

 

चोरों ने पूरे घर को खंगाल लिया रात 3:00 बजे के आसपास इस वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है । काटजू थाना मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। चोरों के हाथ में जो खतरनाक हथियार थे उसे देखकर पूरी सोसाइटी डरी हुई है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस सीसीटीवी होने के बावजूद भी अभी तक इन चोरों को नहीं पकड़ पाई है। सोसायटी के लोगों की माने तो पुलिस का आश्वासन है कि वे चुनाव के बाद इन चोरों को पकड़ेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि इतनी क्लियर सीसीटीवी फुटेज में जाने के बाद भी दिल्ली पुलिस इन चोरों तक पकड़ पाती है या नहीं पहुंच पाती।

Written by admin