AA NEWS
Delhi
बुराड़ी विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के प्रत्याशी दीपक गुप्ता ने भी अपने ऑफिस से जीप में सवार होकर रोड शो करते हुए बाबा कॉलोनी, हरदेव नगर से झड़ौदा होते हुए आईटीआई धीरपुर RO सेंटर पहुँचे जहां उन्होंने इन्होंने RLD से नामांकन भरा ।

आपको बता दें दीपक गुप्ता राष्ट्रीय लोकदल से बुराड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके सामने एक तरफ आम आदमी पार्टी अपने कामों को लेकर लोगों से वोट मांग रही है तो वहीं बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन की बात चल रही है तो कांग्रेस और आरजेडी ने भी अपना गठबंधन कर लिया है ।
https://youtu.be/kvDvoV4CRMg
अब बुराड़ी विधानसभा से जेडीयू से शैलेंद्र कुमार तो आम आदमी पार्टी से संजीव झा अपनी तैयारियां कर रहे हैं वहीं राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से दीपक गुप्ता अपनी किस्मत बुराड़ी से आजमा रहे हैं।
अब देखने वाली बात होगी इस चुनाव में किसकी विजय होती है। लेकिन आपको बता दें ।राष्ट्रीय लोक दल पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध पार्टी है। सबसे ज्यादा लोग इस पार्टी को उत्तर प्रदेश में ही पसंद करते हैं। बुराड़ी विधानसभा से राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के प्रत्याशी दीपक गुप्ता का कहना है। कि इस बार चुनाव में भारी मतों से विजय होंगे और राष्ट्रीय लोक दल पार्टी का परचम बुराड़ी विधानसभा में लहराएंगे यह तो समय बताएगा ।
जिस तरह बीजेपी और कोंग्रेश अन्य पार्टियों से गठबंधन कर रही है। और आम आदमी पार्टी एक मजबूत होने के नाते लोगों से अपने कामों का हवाला देते हुए वोट मांग रही है। क्या इन चुनौतियों से राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के प्रत्याशी दीपक गुप्ता जीत पाएंगे या नहीं।
