Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

जहांगीरपुरी में मां बेटे का मर्डर।

· by admin0
2 min read

AA NEWS

NEW DELHI

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी K ब्लॉक एरिया में महिला व उसके बेटे की हत्या। चाकुओं से गोदकर हत्या। दोनों के शव घर में मिले। दो दिन से घर बंद था पड़ोसियों ने शक होने पर की पुलिस को कॉल।मृतक महिला 36 साल की पूजा और उसका 12 साल का बेटा हर्ष।

Pooja & harsh
Pooja & harsh

 

36 साल की पूजा और उसका 12 साल का बेटा K ब्लॉक जहांगीरपुरी के इसी मकान में रहते थे। 2 दिन से ऊपर के फ्लोर पर बनाइए घर बंद था, न पूजा दिखाई दे रही थी न ही बेटा हर्ष। पड़ोसियों को कुछ बदबू भी महसूस हुई और शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।

https://youtu.be/9wp5gOsVFmQ

पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि पूजा और उसके बेटे हर्ष का शव है। दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। उत्तरी पश्चिमी जिले की पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंची पर ऑन कैमरा बोलने से मना कर दिया।

 

Pooja
Pooja

आशंका है हत्या 2 या 3 दिन पहले की गई है क्योंकि पिछले 3 दिनों से पड़ोसियों ने पूजा और उसके बेटे को नहीं देखा था। पूजा के पति की मौत दो साल पहले हो गई थी। तब से पूजा अपने बेटे के साथ अकेली घर मैं रह रही थी। पूजा के परिजन भी जहांगीरपुरी के ही दूसरे ब्लॉक में रहते हैं । पूजा आजीविका के लिए पहले नौकरी भी करती थी लेकिन फिलहाल नौकरी भी छोड़ दी थी।

 

ये हत्या लूटपाट के लिए की गई या कोई दूसरी वजह है हत्या की यह तो जांच का विषय है। पुलिस ने दोनों शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि पिछले 2 से 3 दिनों तक इस घर किन किन लोगों का आना जाना हुआ है। फिलहाल अभी तक हत्या के कारणों व हत्यारो का सुराग नही लग पाया है ।

Written by admin