Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

पूजा पाठ कर सिद्धार्थ कुंडू ने किया अपना नामांकन।

· by admin0
1 min read

AA NEWS

Delhi

नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले पार्टियों के दिग्गज नेता नामांकन प्रक्रिया पूरी करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज नरेला विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सिद्धार्थ कुंडू भी नामांकन करने के लिए पहुंचे और आज नामांकन पूरा कर वह पूरी तरीके से चुनाव प्रचार में जुट गए।

Congress candidate Narela  sidhdharth kundu
Congress candidate Narela sidhdharth kundu

नरेला से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुंडू की आज सुबह की शुरुआत घर में भी पूजा पाठ और हवन के साथ हुई। घर में पूजा पाठ करवाने के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेकर वह नामांकन के लिए रोड शो करते हुए निकले जहां सैकड़ों की संख्या में लोग उनके साथ हैं।

 
https://youtu.be/RJ7Tjw1uTgc

पूर्व विधायक चरण सिंह कंडेरा और जसवंत राणा का भी सिद्धार्थ कुंडू को भरपूर मिल रहा है और साथ ही साथ कांग्रेस से निगम पार्षद रह चुकी अरुणा भी उनके साथ समर्थन में वोट की अपील कर रही है।

 

खुली जीप में बैठकर सिद्धार्थ कुंडू लोगों से मिलते हुए नामांकन करने पहुंचे और साथ में गाड़ियों का एक काफिला भी था। नरेला इलाके में खासतौर पर युवाओं का समर्थन सिद्धार्थ कुंडू को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है

Written by admin