Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

बुराड़ी विधानसभा में फ्री वाई-फाई लगने हुए शुरू 12 हॉटस्पॉट की हुई शुरुआत

· by admin0
2 min read

AA NEWS

DELHI

राजधानी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उद्घाटन और शिलान्यास ओं का दौर जारी है इसी कड़ी में आज बुराड़ी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा द्वारा आज वाईफाई के 12 केंद्रों का उद्घाटन किया गया यह वाईफाई केंद्र बुराड़ी विधानसभा की जनता के लिए हैं फ्री में इंटरनेट सुविधा देंगे जिससे कि जनता को फायदा पहुंचेगा।

 

 

https://youtu.be/kVi_kU2K4K4

बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही ऐसी एकमात्र पार्टी है जिसने अपने किए हुए 70 वादों को पूरा किया है उन्हीं में से एक वाईफाई का भी वादा था जिसको आज पूरा कर लिया है।

 

Buradi wifi
Buradi wifi

संजीव झा ने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और कई पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं।

 

 

मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि कुछ लोग आपसे धर्म के नाम पर वोट मांगेंगे कुछ लोग आपसे जाति के नाम पर वोट मांगेंगे और कुछ लोग आपको पैसे का लालच देंगे लेकिन याद रखिएगा की अरविंद केजरीवाल ने ही आपको सारी सुख सुविधाएं मुहैया कराई है नहीं तो पिछली सरकारों ने दिल्ली को बदहाल कर रखा था मेरी आप से अपील है कि आप लोग आम आदमी पार्टी को ज्यादा से ज्यादा बहुमत से विजई बनाएं और अरविंद केजरीवाल को दोबारा से मुख्यमंत्री बनाए।

Written by admin