Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

“घर घर धर्मशाल” कार्यक्रम की शुरुआत

· by admin8
2 min read
Guru Gobind Singh College Pitampura
Guru Gobind Singh College Pitampura

गुरु नानक देव जी के साढ़े पांच सौ वर्ष प्रकाश उत्सव पर आयोजन

“गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स” से शुरुआत

“घर घर धर्मशाल” कार्यक्रम की शुरुआत #Ghar_Ghar_Dharamsal

AA News
Pitampura
Report : Anil Kumar

श्री गुरु नानक देव जी के साढ़े पांच सौ वे प्रकाश उत्सव के अवसर पर दिल्ली में “घर-घर धर्मशाल” नाम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

Guru Gobind Singh College Pitampura
Guru Gobind Singh College Pitampura

घर-घर धर्मशाल नाम से यह कीर्तन दिल्ली के सभी जिलों में होगा। आज पहला कीर्तन गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स पीतमपुरा के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

इस पहले कार्यक्रम का आयोजन “स्त्री अकाली दल दिल्ली स्टेट नॉर्दन जोन” द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बीबी रणजीत कौर भी पहुंची।

कार्यक्रम में दिल्ली कमेटी मेंबर सरबजीत सिंह विर्क , रविंद्र सिंह स्वीटी, कमेटी के पूर्व सदस्य समर दीप सिंह सन्नी एवं प्रवक्ता सुदीप सिंह भी शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत मूल मंत्र पाठ और कीर्तन से की गई । इस मंत्र पाठ और कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह कॉलेज के स्टूडेंट्स के अलावा नॉर्थ दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों से बच्चों ने भी भाग लिया। बच्चो के कीर्तन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Video
https://youtu.be/0kxfTcCg7w8

इस मौके पर समाज को कुरूतियो से बचाने के लिए भ्रूण हत्या पर भी एक नाटक का मंचन किया गया। सिख समाज ही नहीं बल्कि हर समाज के लिए बेहद ही शिक्षा देने वाला यह कार्यक्रम था। जरूरत है इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहें।

Written by admin