AA News
Alipur Delhi 110036
लैला मजनू मिलकर ओला कार ले उड़े मौज मस्ती के लिए। इस प्रेमी प्रेमिका को मौज मस्ती के लिए थी कार की जरूरत तो ओला कार ड्राइवर की कार को ही ले उड़े। हरियाणा के गोहाना का रहने वाला सुनील उर्फ सोनू और पानीपत की रहने वाली शालिनी जी 34 और 28 साल के हैं।

दोनों प्रेमी प्रेमिका है दोनों ने कार लूटने का प्लान बनाया लेकिन आखिर लेकिन दोनों पहुंच गए सलाखों के पीछे । दिल्ली के अलीपुर थाना एरिया में वारदात को अंजाम दिया था और जीपीआरएस की मदद से दोनों धरे गए। दोनों आरोपियों ने सोनू और शालिनी ने गुरुग्राम से सोनीपत के लिए ओला कार को बुक किया।
दिल्ली पार करने के बाद सिंघु बॉर्डर पर ड्राइवर से सिगरेट लाने को कहा और साथ ही कहा कि गाड़ी का AC चालू रहने दे ऐसी चालू रखने के लिए ड्राइवर गाड़ी की चाबी नहीं निकाल सका और सिगरेट लेने के लिए नीचे उतर कर दुकान तक पहुंचा तो यह दोनों उस कार को भगा ले गए।
Video
https://youtu.be/1XltcJagqh0
ड्राइवर ने सूचना पुलिस को दी अलीपुर थाना पुलिस के एएसआई राजेंद्र और हेड कांस्टेबल नीरज ने अलीपुर अंडरपास पर इन दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अब इन दोनों से जांच कर रही है कि इनकी यह पहली घटना है या इससे पहले भी ऐसी वारदात को इन्होंने अंजाम दिया है ।
आपने अपने आसपास की छोटी-छोटी खबरों के लिए यदि अभी तक डबल ए न्यूज़ को सब्सक्राइब नहीं किया है तो यूट्यूब पर डबल ए न्यूज़ को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पर डबल ए न्यूज़ के पेज को लाइक करें
