Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

चौटाला को मिली पैरोल। अर्जुन चौटाला की सगाई के लिए मिली पैराल

· by admin0
3 min read
OP Chautala

AA News

ओपी चौटाला को मिली पैरोल

ओमप्रकश चौटाला को मिली 1 हफ्ते की पैरोल।

पोते अर्जुन चौटाला की सगाई के लिए ओपी चौटाला ने लगाई थी 4 हफ्तों की पैरोल की याचिका।

OP Chautala

………………..

गाजियाबाद में दिनदहाड़े बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ ।
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद के व्यस्त इलाके मोहन नगर में बदमाशों और पुलिस के बीच चल रही है।
एक बदमाश के गोली लगने से घायल होने की खबर

बदमाश का नाम मेहराज सुलेमानी मेरठ का रहने वाला है ।
कुछ दिन पूर्व मोहन नगर में लूट की थी।
गाड़ी तमंचा व नगद रुपए बरामद 25000 का इनामी है

…….

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली,

लोकेशन – नेताजी सुभाष पैलेस…

स्टोरी… दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और कुछ लोगों का गाली गलौज करते हुए एक वीडियो दो दिनों से वायरल हो रहा है । जिसमें देख कर लग रहा है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका होगा । जिसके बाद उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ ही बदतमीजी करनी शुरू कर दी । ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई तक करने पर वह दोनों युवक उतारू हो गए और पुलिस व ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी गंदी गंदी गालियां भी देते हुए वीडियो में साफ दिख रहे हैं । जिन्हें सार्वजनिक तौर पर बयां नहीं किया जा सकता ।

जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला की यह वीडियो दिल्ली के उत्तरी पश्चिमी जिले के नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में शाम साढ़े पांच बजे का है । जहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट स्कूटी पर आ रहे दो युवकों को रोका । उनसे बिना हेलमेट होने और स्कूटी के कागजात दिखाने के लिए कहा । स्कूटी सवार दोनों युवकों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई करना शुरू कर दी । सरेआम बीच सडक पर पुलिस वालों को गंदी-गंदी गालियां दी जिन्हें सार्वजनिक तौर पर बयां भी नहीं किया जा सकता । वीडियो में दिख रहा है कि किस कदर एक युवक ने साइड में खड़ी बाइक में लात मारी और बाइक गिरने के बाद लगातार कई लाते उसमें मारता हुआ दिखाई भी दे रहा है । जबकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं । पूरे घटनाक्रम में एक लड़का वीडियो बना रहा है तो दूसरा तो पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करता और गाली गलौज करता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है । इसकी सूचना लोकल पुलिस को दी गई ।

जब इस बारे में दिल्ली पुलिस के पीआरओ एसीपी अनिल मित्तल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों युवक का नाम लकी और आकाश है । दोनों यमुनापार के रहने वाले हैं, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें के कोर्ट में पेश कर हवालात भेज दिया जाएगा । जिस तरह से यह दोनों युवक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहे हैं इस तरह की घटनाएं आम तौर पर सामने आती हैं । जिसमें काफी हद तक ऐसे आवारागर्द युवक ही जिम्मेदार होते हैं जो कानून सड़क यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं । उसके बाद पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाते हैं ।

Written by admin