Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

देश में EVM के विरुद्ध आंदोलन शुरू. राष्ट्रीय जनहित सँघर्ष पार्टी ने की शुरुआत

· by admin0
2 min read
Jantar Mantar

देश में EVM के विरुद्ध आंदोलन शुरू

राष्ट्रीय जनहित सँघर्ष पार्टी ने की शुरुआत

देश के पूर्व अधिकारी व बुद्धिजीवी हो रहे है एकजुट

AA News
Delhi

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर आज ईवीएम के विरुद्ध जनआक्रोष आंदोलन हुआ। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह जन आक्रोश आंदोलन जारी है। इनकी मांग है कि ईवीएम में काफी बड़ी गड़बड़ की जा रही है इसलिए ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर पर चुनाव करवाए जाए और 2019 लोकसभा चुनाव जो संपन्न हुए है उनको भी रद करवाने के लिए राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी के तहत देश के ईमानदार लोगों ने इकट्ठे होकर मांग की है। राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने ईवीएम को पूरी तरह से बैन करने के लिए जंग का ऐलान कर दिया है ।

इनका कहना है कि यदि सभी विपक्षी पार्टियां समय रहते ईवीएम के खिलाफ खुलकर सड़क पर आंदोलन करती तो लोकसभा 2019 का चुनाव पूरी तरह से ईवीएम मुक्त होता और बैलेट पेपर पर होता।

Jantar Mantar

राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने वोटों का काफी बड़ा फर्जीवाड़ा ईवीएम के माध्यम से किया है साथ ही इस पार्टी का दावा है कि यदि किसी भी ईमानदार जज को जांच दी जाए तो देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी जेल जा सकते हैं, यह दावा है इस पार्टी का।

https://youtu.be/xDXLsuxN76g
Video

अब देखने वाली बात होगी कि यहां इकट्ठे हुए पूर्व अधिकारियों देश के बुद्धिजीवियों को कितना समर्थन मिल पाता है

Written by admin