Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Breaking
News

चोरी के आरोप में महिला की पिटाई से मौत

· by admin1
3 min read
Bhalswa Dairy
Bhalswa Dairy

AA News
#Samaypur_Badali
Report : Anil Kumar Attri

उत्तरी बाहरी दिल्ली के बादली थाना एरिया में महिला की संदिग्ध हालत में मौत। परिजनों का आरोप लोगों ने कूड़ा बीनने गई इस महिला के साथ सुबह 6:00 बजे छेड़खानी करने की कोशिश की और विरोध किया तो चोर चोर चिल्लाकर पिटाई शुरू कर दी और इसके बाद आसपास के लोगों ने भी पिटाई की तो महिला की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई।

Bhalswa Dairy
Bhalswa Dairy

पुलिस की मानें तो 10 से 12 महिलाओं का गिरोह एक फैक्ट्री के गोदाम में चोरी को अंजाम दे रहा था कई महिलाएं भागने में सफल रही तो दो महिलाओं को मौके से पकड़ लिया गया जिनकी पब्लिक ने पिटाई की जिसके बाद एक महिला की पिटाई से मौत हो गई जबकि दूसरी महिला ठीक है जिसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला को स्पॉट से सीधे अस्पताल ले जाया गया था जहां महिला की मौत हो गई।

41 साल की सकीना भलस्वा डेरी इलाके की कलंदर कॉलोनी में रहती है और परिवार का कहना है कि ये कूड़ा बीनने के लिए बादली एरिया में गई थी। सकीना के 6 बच्चे हैं और पति की 4 साल पहले मौत हो चुकी है।

Bhalswa Dairy
Bhalswa Dairy

सकीना की चोरी के आरोप में बादली थाना एरिया में एक फैक्ट्री के गोदाम पर मारपीट की गई इसके बाद पुलिस को कॉल भी की गई। पुलिस तुरंत सकीना को घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंची जहां सकीना की मौत हो गई और उनके साथ ही जिस दूसरी महिला को भी पब्लिक ने पकड़ा था उनकी हालत ठीक है जिसे पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। परिवार का आरोप है कि सकीना चोरी करने नहीं गई थी बल्कि कूड़ा बीनने गई थी और परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।

पुलिस की मानें तो महिला कूड़ा बीनने नहीं बल्कि 10 से 12 महिलाओं का गिरोह चोरी करने के लिए गया था और उसी दौरान महिला के संदिग्ध हालत में मौत है। बाकी सब जांच की जा रही है ।

कूड़ा बीनने गई इन 2 महिलाओं में एक सकीना भी थी । सकीना के साथ ज्यादा मारपीट की गई। पिटाई की वजह से अस्पताल ले जाने पर सकीना की मौत हो गई । अब पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच कर रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा की मौत की असली वजह क्या है । लेकिन यहां खास बात यह भी है कि किसी को चोरी करते हुए भी यदि पकड़ लेते हैं तो क्या कानून हाथ में लेना जरूरी था। महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाता और देश का न्यायालय ही उसे सजा देता।

यहां खास बात यह भी है कि इसी कॉलोनी की 10 से 12 महिलाओं का गिरोह पहले भी चोरी करते हुए रंगे हाथों पास के ही सिरसपुर गांव में पकड़ा गया था और पुलिस के हवाले किया गया था। ये महिलाएं भी उस ग्रुप मे उस वक्त भी शामिल थी या नहीं यह तो जांच का विषय है लेकिन इस तरह कानून हाथ में लेना भी उचित नहीं है । फिलहाल समय पुर बादली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा ।

यदि पब्लिक की पिटाई से मौत हुई है तो पिटाई करने वालों पर भी निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

Written by admin