Skip to content
News

रोजरी स्कूल के बच्चे ले जा रही स्कूल वैन पलटी एक बच्चे की मौत कई घायल

· by admin0
School van . Near Dhirpur ITI , Timarpur PS area

AA News
Timarpur

नॉर्थ दिल्ली के तिमारपुर थाना एरिया में निरंकारी सरोवर के पास स्कूल वैन और एक सामान ढोने के ऑटो में टक्कर। स्कूल वैन में सवार थे 12 से 13 बच्चे। 6 से 7 बच्चे घायल एक बच्चे की मौत। तिमारपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी। घायल बच्चों का आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी।

आज दोपहर में छुट्टी के बाद मुखर्जी नगर एरिया के निजी स्कूल के बच्चों की ये वैन स्कूली बच्चों को लेकर निरंकारी ग्राउंड के पास से गुजर रही थी। चश्मदीदों की मानें तो वैन काफी स्पीड में थी और सामने से आ रहे समान ढोने के ऑटो से टकरा गई। ऑटो और ये स्कूल के बच्चे ले जा रही वैन दोनों पलट गए। सभी बच्चों को पलटी हुई वैन से आसपास के लोगों ने भाग कर निकाला। बच्चों के हाथ पांवो और सिर में चोटें आई थी और 6 से 7 बच्चे घायल थे। बच्चों को तुरंत आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इसी दौरान वैभव नाम के बच्चे की मौत हो गई।

School van . Near Dhirpur ITI , Timarpur PS area
School van . Near Dhirpur ITI , Timarpur PS area

धौरपुर ITI के पास ये हादसा हुआ है ।
वैन के ऊपर किसी भी तरह की येलो पट्टी या स्कूल का निर्देश कुछ नहीं लिखा हुआ है। नियमों को ताक पर रखकर स्कूली बच्चों को लेकर तेज गति से ये वैन दौड़ रही थी। बच्चे मुखर्जी नगर एरिया के एक निजी स्कूल के हैं और वैन प्राइवेट है। फिलहाल बच्चो का इलाज जारी है।
Video
https://youtu.be/3bFcW-KCNgo
वीडियो

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *