Skip to content
Friday, September 18, 2026
News

जहांगीरपुरी दीपक उर्फ बल्ली मर्डर

· by admin0
Jahgirpuri

AA News
#Jahagipuri

उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहाँगीर पूरी इलाके में दोस्त ने की दोस्त की हत्या।

सरेआम युवक की चाकू मारकर हत्या।बीती रात आपसी कहासुनी के बाद सुबह मारे गए युवक को चाकू। मृतक का नाम दीपक उम्र करीब 19 साल, जहाँगीर पूरी का ही रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Jahgirpuri
Jahgirpuri

यह तस्वीर है जहांगीरपुरी के रहने वाले 19 साल के दीपक की । दीपक एक स्टूडेंट था। दीपक के पड़ोस में ही उसके दोस्त योगेश का घर है, दोनों ही पड़ोसी हैं।

सुबह दीपक अपने घर के सामने गाड़ी की धुलाई कर रहा था तभी योगेश ने अचानक आकर चाकू से दीपक पर हमला कर दिया। दीपक के सीने में कई चाकू लगे जिसे दीपक की मौत हो गई।

जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भेज दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अभी आरोपी योगेश की तलाश है । फिलहाल झगड़े की असली वजह क्या थी यह भी जांच का विषय है जिसकी पूरी जानकारी योगेश की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएगी। फिलहाल योगेश अभी फरार है।

Written by admin