Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

सरकारी स्कूल के टॉयलेट टैंक में नर कंकाल मिला

· by admin1
3 min read
Mukhmailpur School
Mukhmailpur School

AA News

दिल्ली के एक प्राइमरी स्कूल में टॉयलेट के टैंक में मिला नर कंकाल। पुराने टॉयलेट के बगल में नए टॉयलेट की लाइन बिछाते वक्त मजदूरों को दिखाई दिया टैंक में पड़ा हुआ एक नर कंकाल। इंसान के गले हुए कपड़े सिर की खोपड़ी और कुछ हड्डियां टैंक में पड़ी हुई है । स्कूल के अंदर स्टैंक में यह नर कंकाल कितना पुराना है यह अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन स्कूल के टैंक में इंसान का कंकाल मिला कई बड़े सवाल खड़े करता है घटना दिल्ली के अलीपुर थाना एरिया में मुखमेलपुर के नगर निगम स्कूल की।

Mukhmailpur School
Mukhmailpur School

मुखमेलपुर गांव के इसी स्कूल के बंद पड़े टॉयलेट के टैंक के अंदर यह नर कंकाल मिला है । पूरा नर कंकाल नहीं बल्कि खोपड़ी और कुछ हड्डियां मिली है , बाकी का हिस्सा पूरी तरह गल चुका है। इससे साफ है कि कंकाल कई साल पुराना भी हो सकता है। खोपड़ी से साफ है कि वह इंसान की खोपड़ी है साथ ही जो कपड़े उस इंसान ने पहने होंगे उनकी आकृति भी साफ दिखाई दे रही है। यहां टॉयलेट और उसका अंदर का टैंक कई सालों से बंद पड़ा था। इस के बगल में अब नए टॉयलेट बनाए जा रहे थे तो इस टैंक में कनेक्शन करने के लिए मजदूर ने इस पुराने टैंक की दीवार को तोड़ा तो अंदर खोपड़ी दिखाई दी। अंदर इंसानी खोपड़ी देखकर मजदूर भी डर गया। मजदूर इतना डरा हुआ है कि उसने अपना चेहरा तक दिखाने से मना कर दिया है। अपने चेहरे को ढक कर उन्होंने मीडिया को बताया कि उसने क्या क्या देखा।

फिलहाल घटना से गांव के लोग भी दहशत में है और डरे हुए हैं। अब यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कई साल पहले गांव के आसपास से या गांव से कौन-कौन लोग गायब हुए हैं। हो सकता है जिन गायब इंसानों को सालों से परिवार तलाश रहे हो उन्ही में से किसी शख्स की शख्स का यह नर कंकाल हो।

वीडियो

वीडियो
नर कंकाल कितना पुराना है और यह नर कंकाल मेल है या फीमेल यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस इस मामले में नर कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी और जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि नर कंकाल कितना पुराना है। उसके बाद आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल पूरे गांव में नर कंकाल मिलने के बाद डर और दहशत का माहौल बन गया है कि लोग गांव में सेव नहीं है ।

Written by admin