• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

अमृत विहार कॉलोनी ( बुराड़ी, थाना स्वरूप नगर एरिया ) में नशे के खिलाफ हंगामा

by Editor
October 23, 2018
in News
0
Amrit_Vihar_Burari

Amrit_Vihar_Burari

0
SHARES
138
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
#Amrit_Vihar_Burari
नॉर्थ – वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर थाना एरिया में नशीले पदार्थ रिहायशी इलाकों में जगह-जगह बिकने पर लोगों में भी काफी गुस्सा है। इस एरिया की अमृत विहार कॉलोनी में तो लोगों ने नारेबाजी कर पुलिस का विरोध भी किया है । बीती रात दिल्ली पुलिस के खिलाफ लोगों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल अमृत विहार कॉलोनी में एक मकान में रहने वाले परिवार पर आरोप है कि उस मकान में गांजा और चरस जैसे नशीले पदार्थ मिलते हैं। यह आरोप एक दो लोग नहीं लगा रहे बल्कि उस घर को छोड़कर पूरी कॉलोनी आरोप लगा रही है। सभी लोगों ने मिलकर पुलिस को शिकायत भी दी है। लोगों का आरोप है कि यहां दूसरे कालोनियों के नशा करने वाले नशेड़ी गांजा और चरस लेने के लिए आते हैं और घर के बाहर लाइन तक लग जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राशन के डिपो पर राशन लेने के लिए लाइनें लगती है लेकिन इस कॉलोनी में तो गांजा और चरस जैसी नशीली चीजें लेने के लिए सरेआम लाइने लगती है। फिलहाल कल भी कुछ नशेड़ीयो लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया क्योंकि यहां 2 दिन पहले भी नशेड़ी ओं ने एक बुजुर्ग महिला की चेन स्नैच की थी। उस चैन स्नैचिंग के दौरान बुजुर्ग महिला नीचे भी गिर गई जिसे काफी चोट आई है और अभी भी अस्पताल में भर्ती है ।

Amrit_Vihar_Burari
Amrit_Vihar_Burari

चोरी की घटनाएं लगातार इस कॉलोनी में बढ़ती जा रही है जिस घर के ऊपर आरोप है उस घर के पास में ही घर से भी डेढ़ लाख रुपए की चोरी हुई है । सभी का आरोप है कि चोर और नशेड़ीयो का वह घर बन चुका है। इस घर का लोग विरोध कर रहे हैं। बीती रात पुलिस का घेराव कर भी लोगों ने काफी हंगामा किया। फिलहाल लोगों के हंगामे को और पूरी कॉलोनी के विरोध को देखते हुए अब वहां दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं लेकिन गली के लोगों का कहना है कि जैसे यह दो-तीन पुलिस कर्मी हटेंगे फिर वहां पर नशेड़ी आना शुरू हो जाएंगे। आरोपी के मकान में एक महिला और उसका पति रहते हैं आरोप उस मकान में रहने वाली महिला पर है इस महिला का कहना है कि वह कोई गलत चीज नहीं बेचती उसके जानकार लोग ही सब आते हैं। वह समाज सेवक हैं और जिन्हें समाज सेवा करवानी होती है वही लोग उसके पास आते हैं। महिला का कहना है कि उसका एक बेटा जेल में है और एक बेटी की मौत हो चुकी है थोड़ा बहुत समाज सेवा कर रही है।

Video

यही सच्चाई है कि दिल्ली में यहीं पर नहीं बल्कि जगह-जगह पर इसी तरह से नशे के बने हुए हैं और पुलिस उन्हें बंद नहीं करवा रही है जिससे पुलिस की मंशा पर भी सवाल खड़े होते हैं । यदि नशे के अड्डो को बंद करा दिया जाए तो कहीं ना कहीं क्राइम में भी कमी आ सकती है लेकिन लगता है कि पुलिस क्राइम कम करने की बजाए अपने रेवेन्यू बढ़ाने पर ध्यान दिए हुए हैं।

Tags: AMrit vihar burari
Editor

Editor

Next Post
Delhi Cracker Market

दिल्ली में कुछ शर्तों के साथ दीपावली पर पटाखे जलाने से बैन हटा

Rolls Salon
News

Rolls Salon Launches India’s First Ultra-Luxury ‘Beyond’ Range, Grand Inauguration by Jacqueline Fernandez

by Editor
August 25, 2025
0

...

Read moreDetails
बुराड़ी की जनता को एक और तोहफा
News

बुराड़ी की जनता को एक और तोहफा

by Editor
August 12, 2025
0

...

Read moreDetails
Kadipur Ward (Burari) Delhi
News

सिविल लाइन जोन DC अंशुल सिरोही ने कादीपुर वार्ड का किया ओचक निरीक्षण

by Editor
August 9, 2025
0

...

Read moreDetails
Sk Monoar Nahid Honored with Golden Brick Award 2025 in Dubai
News

Sk Monoar Nahid Honored with Golden Brick Award 2025 in Dubai

by Editor
August 8, 2025
0

...

Read moreDetails
Vivek Agarwal of Audittech 360 house raided, under criminal investigation.
News

Vivek Agarwal of Audittech 360 house raided, under criminal investigation.

by Editor
August 17, 2025
0

...

Read moreDetails
Nd:YAG
News

प्राइमलेज़ ने पेश की क्रांतिकारी जर्मन Q-स्विच्ड Nd:YAG टेक्नोलॉजी; त्वचा उपचारों की विस्तृत श्रेणी के लिए एक नया बदलाव

by Editor
August 3, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.