Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

दिल्ली यमुना में डूबकर दो दोस्तों की मौत

· by admin0
3 min read
Jagatpur ghat Yamuna
Jagatpur ghat Yamuna

दिल्ली यमुना में डूबकर दो दोस्तों की मौ

AA News
Jagatpur Yamuna

यमुना में नहाने गए 3 दोस्तो में से दो की दर्दनाक मौत…मरने वाले दोनों युवक बुराड़ी के संत नगर के रहने वाले …दोपहर नहाने के मकसद से गये थे तीनो यमुना में …अचानक गहराई होने के कारण हुई मौत ..अवैध रेत खनन करने से यमुना हो रही है जगह जगह पर गहरी इसी के चलते बढ़ रहे है हादसे ..

पिछले कुछ दिनों से यमुना में डूबने की घटनाएं कम नहीं हो रही है बल्कि लगातार बढ़ रही है आज फिर यमुना में तीन युवक नहाने के लिए गए जिनमें से दो यमुना में डूब गए …

मामला दिल्ली के जगतपुर घाट का है। यहां तीन दोस्त जिनके नाम वरुण , प्रतीक और मनोज है । तीनों यमुना में नहाने के लिए गए ..नहाते वक्त दो युवक अचानक यमुना की गहराई में समाने लगे और वापस नहीं आ पाए ।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुराड़ी और जगतपुर में बड़े पैमाने पर यमुना में रेत खनन किया जाता है जिसके चलते यमुना जगह-जगह से गहरी हो चुकी है और नहाने गए युवकों को उसकी गहराई का पता नहीं चलता यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार यमुना में हो रहे हादसों में बढ़ोतरी ही होती जा रही है। साथ ही यमुना के किनारे सुरक्षा के किसी तरीके के कोई इंतजाम नहीं है जिस से नहाने जा रहे युवकों को यमुना में जाने से रोका जा सके…

 

Jagatpur ghat Yamuna
Jagatpur ghat Yamuna

21 साल का मनोज बुराड़ी के संत नगर का रहने वाला था और देहरादून से बीएमएस डॉक्टरी की तैयारी कर रहा था …2 दिन बाद वह अपने कॉलेज जाने वाला था लेकिन उससे पहले अपने दो दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया और घर लौट कर नहीं आया इसके साथ मनोज का दोस्त वरुण भी इस हादसे का शिकार हुआ और दोनों की यमुना में डूबने से मौत हो गई…

 

Video

https://youtu.be/y5EXVkVNWfk

कुछ दिनों से जिस तरीके से यमुना में होने वाले हादसे हुए हैं उसको देखते हुए लोगों का सवाल उठाना लाजिमी है और सच्चाई यही है कि यमुना किनारे घाटों पर किसी प्रकार के कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं अब जरूरत है कि यमुना में जिन जगहों पर लोग नहाने के लिए जाते हैं वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और जगह जगह पर गोताखोरों की भी तैनाती की जाए जिससे लगातार बढ़ रहे हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

Written by admin