Skip to content
Monday, September 21, 2026
News

अलीपुर के रमजानपुर में युवती की डेड बॉडी मिली

· by admin0
Ramjanpur Delhi

AA News
Report : Anil Kumar Attri

दिल्ली के अलीपुर इलाके में युवती की डेड बॉडी मिली। यमुना किनारे खेतों में मिली युवती की डेड बॉडी। युवती के गले के पास चोट का निशान युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पिछले सप्ताह भी अलीपुर थाना एरिया में मिली थी दो बहनों की डेडबॉडी । फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस जांच में जुटी।

Video

https://youtu.be/2uTQLcV44EM
Video

दिल्ली में क्राइम लगातार बढ़ रहा है । दिल्ली के अलीपुर एरिया में आज फिर एक युवती की डेड बॉडी मिली। युवती की डेड बॉडी यमुना किनारे खेतों में रमजानपुर गांव के पास मिली है। यहां डेड बॉडी कैसे आई यह जांच का विषय है।

गांव के लोगों ने सुबह खेतों में यह डेडबॉडी देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। आसपास के गांव के सभी लोगों ने डेड बॉडी को देखा लेकिन युवती को कोई नहीं पहचान पा रहा है।

आशंका है कि युवती को कहीं बाहर से लाकर शव को यहां डाला गया है । युवती के कान में गहने भी है जिससे साफ है कि युवती के साथ कोई लूटपाट नहीं की गई है।

Ramjanpur Delhi
Ramjanpur Delhi

युवती के गले के पास चोट का निशान जरूर है। आशंका है कि हत्या के बाद युवती को यहां फेंका गया है। सुनसान इलाका यहां पर पुस्ते से पतली सड़क गुजरती है जिससे यहां क्रिमिनल भी अक्सर क्राइम को अंजाम देते रहते हैं ।

अलीपुर थाना पुलिस ने फोरेंसिक और क्राइम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है ताकि आगे की जांच की जा सके , लेकिन अलीपुर थाना एरिया में जहां यह डेड बॉडी मिली है पिछले सप्ताह भी अलीपुर थाना एरिया में दो बहनों की डेड बॉडी मिली थी जिन्हें सीलमपुर से बाहर कहीं हत्या करने के बाद यहां फेंका गया था ।

फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है ।

Written by admin