Skip to content
Thursday, October 22, 2026
Breaking
Social

रोहिणी Sec 10 में “जय श्री केशव रामलीला” का भव्य आयोजन होगा

· by admin1
2 min read
Jai Shri Keshav Ramleela Rohini Sector 10
Jai Shri Keshav Ramleela Rohini Sector 10

AA News
Rohini ( Delhi )
Report : Anil Kumar Attri

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 10 में “जय श्री केशव रामलीला” का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान कमेटी के सभी सदस्यों में काफी उत्साह था।

इस रामलीला का आयोजन जय श्री केशव रामलीला कमेटी द्वारा करवाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस रामलीला में मंचन व डिजिटल दोनों का समन्वय होगा। रामलीला में मंचन के साथ साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ भी ले सकेंगे।

Jai Shri Keshav Ramleela Rohini Sector 10
Jai Shri Keshav Ramleela Rohini Sector 10

रोहिणी सेक्टर 10 की “श्री जय श्री केशव रामलीला” में सीताराम बाजार पुरानी दिल्ली की तरफ से खाने के स्टॉल लगाए जाएंगे , जिसके खाने का जायका चखने के लिए लोगों को पुरानी दिल्ली नही जाना पड़ेगा। साथ ही इस रामलीला में सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह CCTV कैमरों को लगाया जा रहा है।

इसके अलावा इस रामलीला में जहां सीसीटीवी कैमरा की पहुंच कम होगी वहां निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस रामलीला में 200 निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन किया गया।

Jai Shri Keshav Ramleela Rohini Sector 10
Jai Shri Keshav Ramleela Rohini Sector 10

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश बंसल , कमेटी की वाइस प्रेसिडेंट अर्चना सिंघल, महामंत्री सुुुभाष गुप््तआ व कनिका जैन निगम पार्षद मौजूद थी। दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 10 में जय श्री केशव रामलीला का भूमि पूजन किया गया, भूमि पूजन के दौरान कैमेटी के सभी सदस्यों में काफी उत्साह था।

अर्चना सिंघल ने कहा कि नई पीढ़ी में धार्मिक भावनाएं कम होती जा रही है, जरूरत है धार्मिक परंपराओं को संजोकर रखा जाए, इसी नजरिए से इस रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिससे आने वाली पीढ़ियों में भी हमारी धार्मिक भावनाएं बरकरार रहें। कुल मिलाकर दिल्ली के लोग रोहिणी सेक्टर 10 की इस रामलीला का लुफ्त उठाएंगे।

Written by admin