• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Monday, April 20, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली के सुल्तान पूरी में गोली लगने से युवक की मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। मृतक ने परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

by Editor
September 17, 2018
in News
0
Poothh Kalan PS Sultanpuri Matter

Poothh Kalan PS Sultanpuri Matter

0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News

रिपोर्ट :- प्रभाकर राणा व अनिल कुमार अत्री

लोकेशन :- सुल्तान पूरी, दिल्ली

Poothh Kalan PS Sultanpuri Matter
Poothh Kalan PS Sultanpuri Matter

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर चली गोली। गोली लगने से युवक की मौत। मृतक के परिवार का युवक के दोस्तो पर हत्या का आरोप। बाहरी दिल्ली के सुल्तान पूरी थाना इलाके की घटना। युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, पुलिस की कार्यवाही से भी नाराज हैं मृतक युवक के परिजन। हत्या, हादसा या सुसाइड ?? जांच का विषय। सुल्तान पूरी थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी। गोली लगने की वारदात CCTV केमरे में हुई कैद।

सीसीटीव फुटेज की ये तस्वीरें बाहरी दिल्ली के सुल्तान पूरी इलाके की हैं जहाँ पूण्ठ कलांगांव में रहने वाला लवित(19) गांव में ही रहने वाले एक दोस्त के साथ बैठकर बात चीत कर रहा है। और समय है बीते 15 सितंबर का करीब रात पौने 12 बजे। देखिए कैसे अचानक से लवित गिर पड़ता है और साथ बैठा उसका दोस्त भाग जाता है। घटना के बाद तुरंत ही युवक को गाड़ी में डाल कर अस्पताल के भर्ती कराया जाता है। जहां आज इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो जाती है। मृतक के परिजनो के अनुसार बीती 15 सितंबर की रात करीब 11 बजे के आसपास लवित को उसके एक दोस्त का फोन आता है जो गांव का ही है। और वो घर से करीब 1 सवा किलोमीटर दूर गांव में अपने दोस्तों से मिलने जाता है। जिसके थोड़ी देर बाद ही परिवार को लवित के गोली लगने की सूचना मिलती है।
वीडियो cctv
https://youtu.be/ebbe30Dqh0Y
वीडियो

मृतक के एक परिजन ने बताया कि सुल्तान पूरी थाना पुलिस इस मामले को सुसाइड बता रही है। जबकि मृतक लवित के पास ऐसी कोई वजह नही थी कि वो सुसाइड करे। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस सारी गोलमोल बात कर रही है। और जानबूझ कर हत्या के इस मामले को सुसाइड का रूप दे रही है। क्योंकि अभी तक पुलिस ने किसी को भी हिरासत में नही लिया है। जबकि घटना के समय मृतक लवित का एक दोस्त भी बिल्कुल उसके साथ ही बैठा था जिससे पूछताछ कर पुलिस ने उसे भी किलीन चिट दे दी है। ऎसे में परिवार ने पुलिस पर भी उचित कार्यवाही न करने और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं मृतक लवित के बड़े भाई का आरोप है कि घटना वाली रात को जिन दोस्तो ने उनके भाई को फोन कर बुलाया था वो सभी गांव के ही रहने वाले हैं और आपराधिक व असामाजिक परवर्ती के हैं। क्योंकि लवित ने काफी समय उनका साथ छोड़ दिया था जिसको लेकर वो उससे नाराज़ थे। और इसी के चलते एक सोची समझी साजिश के तहत उन लोगो ने मेरे भाई की हत्या की है। वरना ऐसी कोई बात नही थी कि वो सुसाइड करे। और उसे अगर ऐसा करना ही था तो वो घर से इतनी दूर जाकर ऐसा क्यों करेगा। पुलिस हत्यारो को बचा रही है। हमें अब सिर्फ इंसाफ चाहिए।

वहीं जब हमने जिले के डीसीपी साहब से घटना के विषय मे बात की तो वह कैमरे पर तो उपलब्ध नही हो पाए पर उन्होंने फोन पर बताया कि अभी मामले की जांच चल रहीं है, शुरवाती जांच में मामला सुसाइड का ही लग रहा है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार भी अवैध है जो फॉरेन्सिक जांच के लिए भेज गया है। फिर भी परिवार के आरोपो को भी ध्यान में रखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बरहाल मंगोल पूरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सीसीटीवी को भी कब्जे में लेकर सुल्तान पूरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही। और अब पुलिस तफ्तीश और अन्य जांच रिपोर्ट्स आने के बाद ही साफ हो पायेगा की ये वारदात हत्या है, हादसा है या फिर आत्महत्या है ?????

Tags: Lavnit murderPuthh kalan murderSultanpuri murder
Editor

Editor

Next Post
Ajay maken resigned from PCC chief post

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा ! क्या एक अफवाह

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.