Skip to content
Monday, September 21, 2026
News

आशिफ खान उर्फ़ फर्जी आशु महाराज पर सबसे बड़ा खुलासा 1995 में कैसे बचा ये बाबा

· by admin0
Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter

AA News
Location – Delhi

Report – Anil Kumar Attri

दिल्ली के ढोंगी बाबा आशिफ खान उर्फ़ फर्जी महाराज कारनामें जब लोगों ने मीडिया में देखे तो अब उसके पुराने कारनामे उजागर करने वाले लोग भी सामने आने लगे हैं। पत्रिका मनोहर कलियां के 1995 के एडिटर पुष्पेंद्र ‘प्रशांत’ जिनका मूल नाम पुष्पेंद्र श्रीवास्तव है । इन्होने बताया कि सन 1996 – 97 में उन्होंने देश के ढोंगी बाबाओं के खिलाफ एक मुहिम शुरू की थी और उस मुहिम का नाम जनहित आंदोलन था । उस दौरान काफी ढोंगी तांत्रिकों के स्टिंग ऑपरेशन किए गए थे , उन्हीं में से एक तांत्रिक आशु जी महाराज थे। उसमें बाकायदा पूरा काला चिट्ठा उस पत्रिका में खोला गया था।

Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter
Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter

इनका कहना है कि दिल्ली पुलिस यदि उसी वक्त ऐसे ढोंगी पर लगाम कसती तो आज इतनी बड़ी नौबत नहीं आती कि उन्होंने रेप जैसे घिनौने अंजाम को दिया। लोगों से ठगी कर वह करोड़पति बन गए।
बाबा से जुड़ा वीडियो
https://youtu.be/zP1oDRa8gMU
वीडियो
उनका कहना है कि जब पत्रिका के एक पत्रकार ने पीड़ित बनकर आसिफ खान उर्फ आशु जी महाराज को फॉलो किया लेकिन इसकी भनक आशु जी महाराज को लगी तो पहले तो उस पत्रकार को डराया धमकाया गया था और उसके बाद कई तरह के लालच देकर पत्रिका में यह सब ने छापने की हिदायत देकर छोड़ा गया था।

Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter
Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter

बाद में वह खबर पत्रिका में छपी लेकिन जैसे ही मनोहर कलियां के अंक में यह खबर छपी। पुष्पेंद्र श्रीवास्तव का दावा है कि जिन जिन स्टॉल्स पर उनकी पत्रिका पहुंची दिल्ली एनसीआर खासकर उन स्टॉल से एक शख्स कई कई पत्रिकाएं खरीद कर ले गया। यहां तक कि कुछ लोगों कनॉट प्लेस के स्टॉक तक पहुंच गए और सभी पत्रिका खरीदने लगे। सभी थोक में एक साथ इतनी पत्रिकाएं खरीदने पर संदेह हुआ ।

Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter
Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter

आशिफ खान उर्फ़ फर्जी आशु जी महाराज के अनुसरण करने वाले लोग इस पत्रिका को जप्त कर रहे हैं ताकि आशु जी महाराज का ढोंग खुल न जाए और उसके बाद आशु जी महाराज कुछ महीनों तक भूमिगत हो गए थे लेकिन यदि दिल्ली पुलिस उस वक्त भी ऐसे ढोंगियों पर कार्रवाई करती और ढोंगी पर भी नकेल कसती तो शायद आज यह नोबत नहीं आती।

Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter
Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter

ये पत्रिका का प्रकाशन फिलहाल एक दशक से बन्द हो चुका है। फिलहाल यह ढोंगी बाबा अभी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की पकड़ से बाहर है और दिल्ली पुलिस इसकी तलाश में जुटी है

Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter
Ashif Khan @ Ashu Maharaj 1995 Matter

विडियो खबरों के लिए आप हमारे youtube चैनल AA News को भी Subscribe करें

.

Written by admin