Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

नरेला-कुंडली सफियाबाद बॉर्डर पर मर्डर

· by admin0
2 min read
Safiyabad Road murder
Safiyabad Road murder

AA News
सफियाबाद बॉर्डर

दिल्ली के नरेला थाना एरिया में कल शाम से गायब एक युवक का शव बॉर्डर के पास एक गली में पड़ा हुआ मिला। युवक की पत्थरो से कुचलकर हत्या की गई है। मृतक दिल्ली से सटे हरियाणा के एक गांव का रहने वाला ।

Safiyabad Road murder
Safiyabad Road murder

हरियाणा के सफियाबाद गांव का रहने वाला 28 साल का करण दिल्ली के नरेला में काम करता था । करण का गांव भी दिल्ली से बिल्कुल सटा हुआ सफियाबाद है। नरेला और सफियाबाद गांव को जोड़ने के लिए एक सिंगल वे की सड़क भी बनाई गई है। उसी सड़क के किनारे बॉर्डर पर करण का शव मिला है। करण उर्फ सागर का चेहरा पत्थरों से कुचला गया है । पीट-पीटकर सागर की हत्या की गई है। करण के परिजनों का आरोप है कि बीती शाम उनके पास करण का फोन आया था कि उसका झगड़ा हो गया है। झगड़ा किस से हुआ उसे वह नहीं जानता था लेकिन सिर्फ इतना ही परिजनों को पता चला था कि सब्जी मंडी में कोई झगड़ा हो गया है । उसके बाद से करण घर नहीं पहुंचा। सुबह बॉर्डर पर उनका शव मिला।
वीडियो
https://youtu.be/rCopuAT19ew
वीडियो

करण की हत्या किसने की किन लोगों से झगड़ा हुआ था यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल दिल्ली का नरेला थाना पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है पर एरिया हरियाणा या दिल्ली ये जांच का विषय है। इस मामले में अभी जांच ये भी जारी है कि इसे हरियाणा की कुंडली थाना पुलिस देखेगी या दिल्ली की नरेला थाना पुलिस क्योकि डेड बॉडी बॉर्डर लाइन पर थी और डेड बॉडी दोनो राज्यो में नज़र आ रही है फिलहाल रेवेन्यू नक्शे ही साफ कर पाएंगे कि जांच कौन सा थाना करेगा दिल्ली या हरियाणा ।

दिल्ली की खबरों के लिए AA News को Subscribe करें aanewsin@gmail.com या कॉल करें 09871053198

Written by admin