Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

दिल्ली यमुना ने चार बच्चे डूबे

· by admin0
3 min read
Palla Delhi Yamuna 4 boys drowned
Vote Club Incharge Harish Kumar.

AA News
Alipur Plla

दिल्ली के अलीपुर
एरिया में आज सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली यमुना में चार नाबालिग लड़के डूबे दो शव निकाले दो की तलाश जारी।दिल्ली से सटे हरियाणा से सात बच्चे कुछ किलोमीटर दूर दिल्ली के हिस्से में आये थे नहाने जिनमे से चार डूबे। गोताखोर, दमकल और पुलिस प्रशासन बच्चो की तलाश में जुटे।

दिल्ली के अलीपुर एरिया में पल्ला गांव के पास 7 लड़के हरियाणा से चलकर यमुना में नहाने के लिए आए। ये सभी लड़के नौवीं क्लास के पढ़ने वाले हैं और छुट्टी के दिन सुबह सुबह यमुना में नहाने कि इन्होंने योजना बनाई थी।

Palla Delhi Yamuna 4 boys drowned
Palla Delhi Yamuna 4 boys drowned

सबसे पहले ये दिल्ली और हरियाणा के यमुना के जीरो पॉइंट पर पहुंचे वहां पर पानी का बहाव तेज देख इन्होंने नहाने का मन बदल लिया। वहां से चलकर ये दिल्ली की तरफ आगे बढ़े। दिल्ली में यमुना की जानकारी नहीं थी कि यमुना कहां पर अचानक गहरी है और कहां पर उथली है । ये सब पल्ला में आकर जब यमुना में नहाने लगे तो चार लड़के यमुना में बह गए चारों लड़के नाबालिक हैं। डूबने वाले लड़कों में तीन लड़के दिल्ली से लगते हरियाणा के गांव शेरशाह और एक लड़का गांव लख्मी प्याऊ का रहने वाला है।

सभी लड़के नौवीं क्लास के छात्र है। इनमें 14 साल का आदित्य, 13 साल का अंकित, 13 साल का ललित और 12 साल का नितिन शामिल है। अंकित और आदित्य सगे भाई है । अंकित का शव मिल गया है और आदित्य का शव अभी तक नहीं मिला है। अभी तक दो ही शव मिले हैं बाकी दो बच्चों के शवों की तलाश में गोताखोर बोट क्लब के कर्मचारी दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस के जवान जुटे हुए हैं।

ये सभी लड़के अपनी साइकिल से यमुना किनारे बने हुए पक्के पुश्ते से चलते हुए यहां दिल्ली के हिस्से तक पहुंचे थे ।

Palla Delhi Yamuna 4 boys drowned
Vote Club Incharge Harish Kumar.

अब जरूरत है यमुना किनारे रहने वाले गांवो के बच्चों के अभिभावक भी अपने बच्चों को इस बात का ख्याल जरूर रखें कि वे साइकिल आदि चलाते हुए यमुना की तरफ न जाएं और यमुना में नहाने का प्रयास न करें क्योंकि यमुना आजकल उफान पर है।
Video
https://youtu.be/sLsvf7sKG_I
Video

भंवर में फंसने पर तैराक बच्चों को यमुना डूबो सकती है। जरूरत है अभिभावक अपने बच्चों को यह बात समय-समय पर समझाते रहे और ध्यान भी रखें। इस हादसे में दो बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं और उनको अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है साथ ही तो बच्चों के शवों की तलाश जारी है।

Written by admin