Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

बुराड़ी कांग्रेस संगठन की मीटिंग में पहुंचे मुदित अग्रवाल

· by admin0
3 min read
Mukundpur ( Burari ) Congress Meeting
Mukundpur ( Burari ) Congress Meeting

AA News
Burari Mukundpur

दिल्ली में 2019 के चुनाव की तैयारियां कांग्रेस ने लगता है शुरू कर दी है। कांग्रेस अपने पुराने जनाधार को दौबारा जुड़ता हुआ देखकर काफी खुश नजर आ रही है और नए जोश के साथ पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। एआईसीसी के मेंबर मुदित अग्रवाल बुराड़ी विधानसभा के मुकुंदपुर में कार्यकर्ताओं की सभा में पहुंचे।

Mukundpur ( Burari ) Congress Meeting
Mukundpur ( Burari ) Congress Meeting

यहां कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन कांग्रेस नेता कपूर सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया था। कपूर सिंह सिसोदिया द्वारा आयोजित इस मीटिंग में एआईसीसी मेंबर मुदित अग्रवाल को आमंत्रित किया था। इस मीटिंग में पूरी विधानसभा से कांग्रेस के पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी पहुंचे। मुदित अग्रवाल ने कांग्रेस की मजबूती के लिए यहां सभी का मार्गदर्शन किया।

2019 की फतेह के लिए कांग्रेस पूरी तरह अपने ब्लॉक लेवल तक के संगठन को मजबूत करने में जुटी है। दिल्ली के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रहे पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल का दिल्ली में काफी रुतबा रहा है और उनके चाहने वालों की संख्या पूरी दिल्ली की अपेक्षा बुराड़ी एरिया में सर्वाधिक है। बुराड़ी एरिया के हर सुख दुख में सांसद जयप्रकाश अग्रवाल भाग लेते आए हैं । अभी कई वर्षों से जय प्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल सक्रिय है और बुराड़ी विधानसभा एरिया में हर सुख दुख में भाग ले रहे हैं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी कर रहे हैं।

Mukundpur ( Burari ) Congress Meeting
Mukundpur ( Burari ) Congress Meeting

इसी के मद्देनजर मुकुंदपुर में मुदित अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग में भाग लिया और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस के स्थानीय नेता कपूर सिंह सिसोदिया ने सभी पदाधिकारियों का शुक्रिया किया।

कपूर सिंह सिसोदिया ने कहा कि बुराडी कांग्रेस की मज़बूती व संगठन पर आधारित बैठक में उपस्थित AICC मेम्बर मुदित अग्रवाल जी का मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ, जो इस पहल मे आगे आए व अपने अनुभव को साझा किया । बैठक में उपस्थित तमाम मौजूद कांग्रेसी नेता, ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं, का भी मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ, जो अपना समय निकाल बुराडी कांग्रेस को मज़बूत व संगठित करने के लिए आए व सभी ने अपने-अपने विचारों को प्रकट किया और 70 सालों मे किए गए कांग्रेस के कामों को गिनाया और विकास की डोर को सम्भाल कर रखा। कपूर सिंह ने कहा कांग्रेस ने किस तरह से दिल्ली के नक़्शे को बदला और पूरे भारत में भी बदलाव किया । आप सभी कांग्रेसी की तरह मैं भी गौरवान्वित महसूस करता हूँ।

Mukundpur ( Burari ) Congress Meeting
Mukundpur ( Burari ) Congress Meeting

Video
https://youtu.be/154RfkTCsU0
Video
कपूर सिंह सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस को किसी गठबंधन की ज़रूरत नहीं है, बस सभी को एक होने की ज़रूरत है ।
मुकुंदपुर में बुराड़ी विधानसभा के कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए मीटिंग आयोजित। AICC मेंबर मुदित अग्रवाल ने किया मार्गदर्शन। अपनी कोई खबर या सार्वजनिक समस्या शेयर करना चाहते है तो हमे मेल करें aanewsin@gmail.com या कॉल करें 09871053198

Written by admin