AA News
Bhart Nagar North-West Delhi
नार्थ-वेस्ट दिल्ली के भारत नगर इलाके में दो वारदात हुई। एक चार्टेड अकॉउंटेड लड़की को घर में घुसकर गोली मारी तो वहीँ कुछ दूरी पर गोल्ड के व्यापारी को घर में घुसकर चाकू मारे।

नार्थ-वेस्ट दिल्ली के भारत नगर इलाके ह्त्या और हत्या के प्रयाश के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। पुलिस थाने से महज चंद कदम की दूरी पर दो वारदात हुयी। एक घर में चार्टेड अकॉउंटेड लड़की को घर में घुसकर गोली मारी तो वहीँ कुछ दूरी पर गोल्ड के व्यापारी को घर में घुसकर चाकू मारे। इन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है।
भारत नगर थाने से चंद कदम की दूरी पर बीती रात करीब साढ़े दस बजे इस घर में घुसकर यहाँ रह रही अंशुल शर्मा को एक शख्स गोली मार गया। पेशे से चार्टेड अकॉउंटेड तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बनी हुयी है और एक गोली लगी हुई है।
अंशुल शर्मा नाना नानी के साथ रहती थी और किसी से कोइ दुश्मनी नहीं थी।
दूसरी घटना भी थाने के पास ही भारत नगर में हुयी जहाँ एक गोल्ड के व्यापारी पर पार्किंग विवाद में घर में घुसकर चाकुओं से वार किये। करोल बाग़ में गोल्ड के व्यापारी राजा अपने घर आये तो वहां पडोसी से पार्किंग को लेकर कहा सुनी हो गयी। इसी बात पर पडोसी गिन्नी और मत्था दोनों भाई ने राजा पर घर में घुसकर गर्दन और चेहरे पर चाकुओं से वार कर दिए ।

Video
https://youtu.be/3pESDF9u3xA
Video
अंशुल पर हमला करने वाले शख्स की पहचान पुलिस करने की कोशिस कर रही है वहीँ गोल्ड कारोबारी राजा पर हमला करने वाले दोनों भाई फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त से बहार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है
