Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

बुराड़ी में फिर मर्डर

· by admin0
2 min read
Burari Murder
Burari Murder

AA News
Burari

उत्तरी दिल्ली के बुराडी थाना इलाके में एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 18 साल के आदिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को सब्जी मंडी शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Burari Murder
Burari Murder

आदिल परिवार सहित बुराडी गढ़ी में रहता था। उसके चाचा इनाम ने बताया कि उनकी आठ संतानों में चौथे क्रम का आदिल कैंटीन में काम करता था। गुरुवार सुबह वह अपने दोस्त गोलू के साथ बाइक से घर से निकला था। इस बीच जब घर नहीं लौटा तो उसे ढूंढ़ने के लिए परिवार के लोग निकले। इस दौरान घूमते हुए प्रधान इंक्लेव के पास ठोकर संख्या एक पर पहुंचे तो देखा कि खेतों में खून से लथपथ आदिल पड़ा हुआ था। उसका गला कटा था और चारपाइ का पाया भी खून से लथपथ था ।
Video
https://youtu.be/Q9ZXv8LR4Wk
वीडियो

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि उसने आदिल को गोलू नाम के शख्श के साथ देखा था। फिर उसने गोलू को बोरे से मुंह ढककर बाइक से भागते हुए देखा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सम्भावना है कि नशा करने के दौरान ही दोनों में विवाद हुआ हो जिसकी वजह से आदिल की हत्या हो गई।

Written by admin