Skip to content
Wednesday, October 21, 2026
Breaking
News

शाबाश प्रियंका …………..

· by admin6
2 min read
North Delhi
North Delhi

AA News
North Delhi

दिल्ली पुलिस में एक सब इंस्पेक्टर हैं प्रियंका, रविवार को मुख्यमंत्री निवास के पास इनकी ड्यूटी थी । प्रियंका को काफी परेशान हालत में एक बुजुर्ग घूमते दिखाई दिए महिला पुलिसकर्मी ने जब बुजुर्ग से घूमने का कारण पूछा तो वह कुछ भी नहीं बता सके और बेहोश हो गए ।

होश में आने पर भी उनको कुछ भी याद नहीं था, इसके बाद उनकी जेब की तलाशी ली गयी तो पुलिस कर्मियों को उसकी जेब से डॉक्टर की एक पर्ची, कुछ रूपये और रेल टिकट मिली । डॉक्टर की पर्ची से मालुम हुआ की बुजुर्ग का नाम 90 वर्षीय रामनाथ है, रेल का टिकट इटावा से आने वाली ट्रेन का था ।

इसके बाद महिला सबइंस्पेक्टर प्रियंका ने डॉक्टर की पर्ची पर दर्ज़ नम्बर पर फोन कर डॉक्टर से बात की । हुलिया बताने पर डॉक्टर ने बुजुर्ग को पहचान लिया और बताया की वह मधुमेह का मरीज है, साथ ही डॉक्टर ने बुजुर्ग के गावँ का नाम भी बताया जो कालपी के पास था । गावँ के नाम के सहारे प्रियंका ने सम्बंधित थाना के पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा । इसके बाद बुजुर्ग के परिजनों से बात कर रविवार शाम को उन्हें परिजनों को सौंप दिया ।

North Delhi
North Delhi

जांच में मालुम हुआ की बुजुर्ग रामनाथ दिल्ली अपने नेत्रहीन बेटे से मिलने आये थे । उनके बेटे 50 वर्षीया नाथूराम दिल्ली के स्कूल में पढ़ते हैं । बुजुर्ग 6 जुलाई को अपने रिश्तेदार के साथ अपने बेटे से मिलने दिल्ली के लिए रवाना हुए थे । पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनका बेटा नाथूराम उन्हें लेने आया था , इस दौरान बुजुर्ग बेटे से बिछुड़ गए । इसके बाद वह पुरानी दिल्ली के विभिन्न इलाके में तीन दिन तक भटकते रहे ।
AAPke Ashok yadav ki wal se aabhar
.
दिल्ली की छोटी छोटी खबरों के लिए आप AA News को Youtube पर भी subscribe करें

Written by admin