Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

बुराड़ी यमुना में लड़के डूबे

· by admin0
2 min read
Wajirabad Yamuna Ghat
Wajirabad Yamuna Ghat

AA News
Burari Yamuna

ये वीडियो यमुना और बच्चे के परिजनों का है
वीडियो
https://youtu.be/4HqZq_8tlVc
वीडियो खबर।

बुराड़ी यमुना में नहाने गए तीन लड़कों में से दो यमुना में डूबे। एक को वक्त रहते मौके पर बचाया गया गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। दूसरे लड़के की डूबने से मौके पर ही मौत। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया । मृतक लड़का विकास कुमार बुराड़ी का रहने वाला उम्र 19 साल।

दरअसल 19 साल का विकास कुमार साथियों के साथ तेज गर्मी के मौसम में यमुना में नहाने के लिए निकल गया। विकास और उसका 18 साल का साथी जितेंद्र यमुना में जाकर नहाने लगे। बुराड़ी एरिया के रहने वाले ये लड़के बुराड़ी एरिया के पास ही जगतपुर घाट पर यमुना में नहाने गए थे। अक्सर यहां यमुना में डूबने की घटनाएं भी होती रहती है आज फिर जब विकास और जितेंद्र नहाने लगे। यमुना कई जगह ऊंची तो कई जगह अचानक से गहरी है अचानक से गहराई में जाते ही दोनों लड़के डूबने लगे। तीसरे लड़के ने आसपास के लोगों को आवाज दी और पुलिस को फोन किया मौके पर पहुंचे बचाव दल ने 18 साल के जितेंद्र को बाहर निकाल लिया जिसकी सांसे चल रही है और हर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन विकास कुमार को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Wajirabad Yamuna Ghat
Wajirabad Yamuna Ghat

विकास कुमार दिल्ली के बुराड़ी एरिया का ही रहने वाला है। इनके पिताजी काम पर गए थे विकास पीछे से यमुना में नहाने चला गया और हादसे का शिकार हो गया।

यह पहली घटना नहीं इससे पहले भी इस तरह की काफी घटनाएं इस एरिया में होती रहती है अब जरूरत है अभिभावक भी अपने बच्चों पर ध्यान दें और यमुना की तरफ न जाने दें क्योंकि यमुना में किसी भी तरह का बचाव या नहाने के लिए कोई चेन आदि की व्यवस्था नहीं है। यहां पर अक्सर लोग कच्चे घाटों में नहाने के लिए जाते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए जरूरत है यहां यमुना में अभिभावक अपने लड़कों को लेकर पहले से ही सावधान रहें।

Written by admin