Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

बदमाशो की गोलीबारी में बेकसूर महिला की मौत

· by admin1
2 min read
Sangeeta Mritak Mahila Badmaso ki goli ki bhent chadh gai
Sangeeta Mritak Mahila Badmaso ki goli ki bhent chadh gai

Sangeeta Mritak Mahila Badmaso ki goli ki bhent chadh gai
Sangeeta Mritak Mahila Badmaso ki goli ki bhent chadh gai
AA News
Burari Sant Nagar North Delhi

दिल्ली में गैंगस्टरों की आपसी गोलीबारी में सड़क से गुजर रही है एक बेकसूर महिला भी गोली की शिकार हो गई। मौत के बाद परिवार का बुरा हाल है। परिवार में वही एक महिला कमाने वाली थी। परिवार बेहद गरीब है। फिलहाल परिवार में इतनी गरीबी है परिवार के पास कफन का इंतजाम करने तक के पैसे नहीं है। साथ ही दूसरे दो सड़क से गुजर रहे बेकसूर लोगों को भी गोली लगी है जो अस्पताल में भर्ती है और साथ ही दो बदमाशों की भी मौत हुई है।

पैंतीस साल की संगीता संत नगर बाजार में गली नंबर 20 की रहने वाली है। संगीता के परिवार में संगीता के दो बच्चे और पति को मिलाकर कुल 4 सदस्य हैं। संगीता के पति लंबे वक्त से काफी बीमार है जो चारपाई से भी नहीं उठ पाते हैं । इसलिए घर में कमाने की और खाने का इंतजाम करने की जिम्मेदारी संगीता पर ही थी क्योंकि दोनों बच्चे भी छोटे-छोटे हैं लड़की 15 साल की लड़का 13 साल का है । संगीता परिवार की आजीविका चलाने के लिए बुराड़ी की एक फैक्ट्री में काम करती थी आज सुबह वह संत नगर के अपने घर से फैक्ट्री में पैकिंग का काम करने के लिए निकली थी और संत नगर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी तभी दो गैंगस्टरों की आपसी गोलीबारी सड़क पर हो गई और संगीता को भी गोलियां लगी जहां अस्पताल ले जाते वक्त संगीता की मौत हो गई।
Video
https://youtu.be/HvB-xSJmSJM
CCTV में फायरिंग

परिवार बेहद गरीब है आजीविका भी का का कोई साधन नहीं रहा और फिलहाल परिवार के पास डेड बॉडी मोर्चरी से घर तक लाने तक के पैसे नहीं है जिस पर परिवार डेड बॉडी को कैसे लाया जाए यह इंतजाम करने की जुगत में जुटा है । इस तरह से राह चलती गरीब महिला आपसी गोलीबारी का शिकार हुई कहीं ना कहीं प्रशासन पर भी बड़े सवाल खड़े होते हैं कि दिल्ली में किस तरह से सरेआम इस तरह के बदमाश घूम रहे हैं और सड़कों पर खुलेआम फायरिंग करते हैं। क्यों इस तरह के बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है क्यों नहीं इन बदमाशो के गैंग का खात्मा किया जाता। फिलहाल इस परिवार पर दुखों का आप पहाड़ टूट गया है और परिवार के पास रोजगार का कोई साधन भी नहीं बचा है। अब जरूरत है ऐसे परिवार की सरकार कोई मदद करें।

Written by admin