Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

टीलु और गोगी गैंग में बुराड़ी संतनगर में गैंगवार तीन की मौत

· by admin0
3 min read
Gogi Teelu gangwar Burari Sant Nagar Delhi
Gogi Teelu gangwar Burari Sant Nagar Delhi

AA News
Burari , North Delhi

वीडियो
https://youtu.be/HvB-xSJmSJM
Video में गोलीबारी की cctv
..
एंकर दिल्ली के बुराड़ी में गैंगवार । मैन रोड़ पर दो गुटों में हुई गोलीबारी जिसमें 5 लोगों को गोलियां लगी जिसमे तीन की मौत दो का इलाज जारी। दिल्ली के कुख्यात गैंग गोगी गैंग और टीलु गैंग में हुआ था गैंगवार।

ये देखिए CCTV में चलती हुई गोलियां । जगह है बुराड़ी थाना एरिया का संत नगर । नॉर्थ दिल्ली के संत नगर में यहां मेन सड़क पर सन्नी उर्फ भांजा मुकुल नाम का शख्स जो कि टीलु गैंग का मेंबर बताया जा रहा है सनी उर्फ भांजा जैसे ही जिम से बाहर आया और अपनी Scorpio गाड़ी में बैठा तभी फॉर्चूनर गाड़ी ने उसे पीछे से हिट किया और फायरिंग शुरू कर दी। फॉर्च्यूनर कार सवारों का मकसद सनी उर्फ भांजा की हत्या करना था जवाब में सन्नी के साथियों ने भी Fortuner सवारों पर फायरिंग की जिसमें मनजीत नाम के शख्स को कई गोलियां लगी इसी बीच आपस में फायरिंग होता देख पब्लिक में भी काफी डर गई । उसी दौरान पब्लिक के लोगों पर भी फायरिंग की तीन लोगों को जो पब्लिक के वहां से गुजर रहे थे उनको भी गोलियां लगी। जिसमें संगीता नाम की रास्ते से गुजर रही महिला को गोलियां लगी और जिनके अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई । बाकी दो पब्लिक के राहगीर अभी अस्पताल में भर्ती है जिनको गोलियां लगी है।

Gogi Teelu gangwar Burari Sant Nagar Delhi
Gogi Teelu gangwar Burari Sant Nagar Delhi

इस गोलीबारी में एक गैंग के मेम्बर मनजीत की मौत हो गई और दूसरी गैंग के सनी उर्फ भांजे की भी मौत हो गई। भांजा ताजपुर गांव का भांजा था और कुश्ती का नेशनल प्लयेर था । इसके साथ ही सड़क के पास से गुजर रही संगीता नाम की महिला की गोली लगने से मौत हो गई है और दो राहगीरों को भी और गोलियां लगी है जो अस्पताल में भर्ती है। गोगी और टीलू गैंग का पुराना गैंगवार है। पुलिस ने अभी गैंग का नाम तो नहीं लिया लेकिन इतना जरूर मानना है कि यह गैंगवार का मामला है।

Sangeeta Mritak Mahila Badmaso ki goli ki bhent chadh gai
Sangeeta Mritak Mahila Badmaso ki goli ki bhent chadh gai

टीलु गैंग ताजपुर से तो गोगी गैंग अलीपुर से है दोनों ही दिल्ली के बाहरी इलाके में आते हैं और लंबे वक्त से दोनों गैंग में आपस में दुश्मनी है। Scorpio गाड़ी पर हमला किया गया था वह बाजार में जाकर काफी तेज गति से अनियंत्रित होकर रुकी और जिस Fortuner से हमला किया गया था उसको भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है वह Fortuner गाड़ी पुलिस को मैक्स अस्पताल के आगे मिली है। जब गोली लगी थी तो उसके साथ ही उसे मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां पर भर्ती कराया जहां एक शख्स की सीसे टूटने से घायल था । घटना सुबह करीब 10:15 की है और दोनों ही पक्षों की एक दूसरे पर सरेआम फायरिंग हुई है । दौड़ा-दौड़ाकर एक दूसरे पर फायरिंग की गई है जो आप सीसीटीवी में भी साफ देख सकते हैं । फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।

Written by admin