Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

IAS एसोशियेशन ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा हम हडताल पर नही

· by admin7
2 min read
IAS V/S Kejariwal
IAS V/S Kejariwal

AA News
New Delhi

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आरोपों को आज IAS एसोशियेशन ने सिरे से नकार दिया और कहा की अधिकारियों को किसी भी राजनितिक दल से जोड़ना गलत है. हमारा किसी पार्टी से मतलब नही हमे जनता के लिए सवेधानिक तरीके से कम करना है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली सरकार के आईएएस अधिकारी के हडताल पर होने और अधिकारियों का मीटिंगों में न आने की बात को आईएएस एसोसिएशन ने झूठा करार दिया है. आज रविवार को दिल्ली के आईएएस अधिकारियों ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम केजरीवाल के सभी दावों को गलत बताया. आईएएस एसोसिएशन की मनीषा सक्सेना ने कहा कि सीएम केजरीवाल और उनके मंत्री अधिकारियों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई भी आईएएस अधिकारी स्ट्राइक पर नहीं है. हम सरकार के साथ हर मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं जो आरोप लगाये जा रहे हैं वे निराधार है.

IAS V/S Kejariwal
IAS V/S Kejariwal

IAS एसोशियेशन ने कहा कि हमें प्रताड़ित किया जा रहा है. मनीषा सक्सेना ने कहा कि हम हर स्तर पर सरकार का सहयोग कर रहे हैं. ऐसा नहीं होता तो चीफ सेक्रेटरी साहब रात में 12 बजे सीएम केजरीवाल के बुलावे पर उनसे बैठक करने नहीं जाते. लिहाजा ऐसा कहना गलत है कि दिल्ली सरकार के लिए काम करने वाले आईएएस अधिकारी सरकार का सहयोग नहीं कर रहे. चाहे बात कैबिनेट मीटिंग की या फिर बजट मीटिंग की हमारे अधिकारी हर जगह उपस्थित थे.
फिलहाल दिल्ली में टकराव जारी है और छे दिन से दिल्ली का कामकाज पूरी तरह ठप है अभी ही कोई रास्ता निकलता नजर नही आ रहा और इस खींचतान में दिल्ली का कोई विकास होगा ऐसा सम्भव नही लग रहा.

Written by admin