AA News
Nijampur Kanjhawala
Video
https://youtu.be/hIzgvwka9pc
आग का वीडियो
बीती रात बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके के निजामपुर गांव के पास प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग लगी । फैक्ट्री करीब हजार गज में फैली हुई थी और पूरी फैक्ट्री में लाखों का समान लबालब भरा था । पूरा सामान और मशीने जलकर राख हो गया। आग रात करीब 2:00 बजे के आस-पास लगी जिस पर दमकल की 16 गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:00 बजे काबू पाया जिसको अभी सुबह भी ठंडा करने का काम जारी है। मौके पर दमकल की गाड़ियों के अलावा कैट्स एंबुलेंस और दिल्ली पुलिस सिविल डिफेंस समेत दूसरे कई विभाग भी मुस्तैद रहे ताकि कोई अंदर इंसान न फंसा हो। गनीमत रही कि कोई मजदूर अंदर नहीं फसा , वक्त रहते सभी मजदूर बाहर आ चुके थे पर फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान और मशीनें जलकर राख हो गई

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है जिस को ठंडा करने का काम जारी है और किस कारण लगी वह बाद में जांच का विषय है। फिलहाल दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस आग पूरी तरह बुझने के बाद ही आग के कारणों की जांच करेगी।
