Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

नीरज बवानिया ने तिहाड़ जेल में शुरू की भूख हड़ताल, छोटा राजन को मिल रही VIP ट्रीटमेंट पर जताया एतराज

· by admin0
2 min read
Neeraj Bawania Tihar Jail Hunger Strike
Neeraj Bawania Tihar Jail Hunger Strike

AA News
नई दिल्ली।

वीडियो


वीडियो देखें

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवानिया और उसके कुछ साथी कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। नीरज के परिजनों का कहना है कि जब उनसे मिलने गए थे तो उन्होंने पहले ही बता दिया था साथ में जेल प्रशासन को लिखित में भी एप्लीकेशन दी थी कि छोटा राजन उसी हाई रिस्क की जेल में बंद है जिसमें नीरज बवानिया है। छोटा राजन को TV, बुकस आदी सब सुविधाएं दी जा रही है लेकिन नीरज बवानिया को न तो पढ़ने के लिए बुक दी जा रही है और ना ही TV की सुविधा दी जा रही है, साथ में उसे अकेला रखा गया है।

Neeraj Bawania Tihar Jail Hunger Strike
Neeraj Bawania Tihar Jail Hunger Strike

नीरज बवानिया के परिजनों का कहना है कि यह मौलिक अधिकारों का हनन है मौलिक अधिकार सभी के लिए एक समान होते हैं जो सुविधाएं छोटा राजन को मिल रही है वही सुविधाएं नीरज बवानिया को भी मिलनी चाहिए नीरज बवानिया के परिजनों का आरोप है कि यह नीरज बवानिया को मेंटली टॉर्चर करने का तरीका है। साथ ही दूसरी जेलों में भी नीरज बवानिया के समर्थन में कुछ कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। नीरज बवानिया की माता ने कहा कि जिस जेल नंबर 2 में साबुद्दीन और छोटा राजन है उस जेल से उसके बेटे को निकाल कर दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाना चाहिए।

Written by admin