Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

स्वामी श्रद्धानंद कोलिज के प्रिंसिपल पर हमला।

· by admin1
2 min read
Principal Swami Shrdhanand College Alipur
Principal Swami Shrdhanand College Alipur

AA News
नरेला, नई दिल्ली ।

Principal Swami Shrdhanand College Alipur
Principal Swami Shrdhanand College Alipur

दिल्ली के अलीपुर में स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के प्रिंसिपल PV खत्तरी की कार पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला। कॉलेज से छुट्टी के बाद प्रिंसिपल साहब अपनी कार से जब नरेला में पहुंचे तो अचानक कुछ बाइक पर सवार लोगों ने कार को रुकवाया और उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। कार के आगे का शीशा टूटने से उसके कांच प्रिंसिपल PV खत्तरी के सिर में लगे और घायल हो गए और नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलीपुर में बने कॉलेज स्वामी श्रद्धानंद के प्रिंसिपल PV खत्तरी आज कॉलेज की छुट्टी के बाद नरेला के अपने घर लौट रहे थे जब ये अलीपुर से थोड़ी ही दूरी पर नरेला में सड़क पर पहुंचे तो उनकी इस कार को अज्ञात हमलावरों ने रुकवाया और पत्थरो और डंडों से हमला कर दिया जिसके आगे के सभी शीशे टूट गए और प्रिंसिपल PV खत्तरी के सिर पर जाकर लगे। प्रिंसिपल को काफी चोट आई और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल प्रिंसिपल PV खत्तरी को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

हमले की वजह क्या है यह भी साफ नहीं हो पाया है लेकिन इस तरह का हमला कई तरह के सवाल खड़े करता है जिससे सभी शिक्षक दहशत में है ।

फिलहाल नरेला थाना पुलिस जांच में जुटी है और हमलावरों के कोई सुराग नही लग पाया है ।
।।

Written by admin