Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

दिल्ली पुलिसकर्मी को मारी गोली

· by admin0
2 min read
Najafgarh Policeman Shoot
Najafgarh Policeman Shoot

AA News
नजफगढ़, नई दिल्ली
वीडियो बाईट
वीडियो
https://youtu.be/a–Su5TFvXQ
वीडियो
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को मारी गोली। रास्ते के विवाद को लेकर गोली मार कर आरोपी फरार। घायल पुलिस वाला हॉस्पिटल में एडमिट है और इलाज जारी है।
नजफगढ इलाके के बाबा हरिदास थाने में आज जैसे ही एक कॉल पहुंची की दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सत्यवान को दो गोली मार दी महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस दौड़ते हुए सत्यवान के घर पहुंची तो पाया कि हेड कांस्टेबल को सुबह ड्यूटी जाने से पहले पास के खेत में बुलाया कुछ लोगों ने उस के बाद दो गोली मार दी गई। दो में से एक गोली सत्यवान को लगी पैर में जिसके चलते उसकी जान जाते जाते बची। हेड कांस्टेबल सत्यवान सिक्युरिटी में तैनात हैं।
पुलिस मामले की तह में गई तो पाया कि कॉलोनी के पास खेत वाले लोग अक्सर पुलिस वाले ओर उनके परिवार से झगड़ा करते थे रस्ते को लेकर। सत्यवान ओर उनकी फैमिली ने कई बार खेत वालों को समझाया लेकिन नही माने। आज खेत वालों को इतनी खुंदक चढ़ी की सत्यवान को उसके घर से बुला कर गोली मार दी उसके बाद फरार हो गए।
बताया जा रहा है प्रदीप नाम के व्यक्ति ने पुलिस वाले पर गोली चलाई।

Najafgarh Policeman Shoot
Najafgarh Policeman Shoot

पुलिस वाले पर दिनदिहाड़े यू गोली से हुआ जानलेवा हमला उसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है ओर जांच की जा रही है कि जिस हथियार से गोली चलाई गई वो वैध था या अवैध। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की पुलिस बात कह रही है लेकिन इस वारदात से साफ हो जाता है कि राजधानी में पुलिस वाले भी सुरक्षित नही हैं।
आपने अभी तक डबल ए न्यूज़ को subscribe नही किया है तो यूट्यूब पर subscribe जरूर करें साथ मे ताजा अपडेट के लिए इस पोर्टल पर विजिट करें ।
इस पोर्टल पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 8700068238
….

Written by admin