• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Thursday, April 9, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Social

रोहिणी में नन्ही नव्या का स्वागत

by Editor
December 25, 2017
in Social
0
Rohini Sec 8 DDA Park

Rohini Sec 8 DDA Park

0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News Delhi
Rohini
नसीम अहमद व अनिल अत्री की रिपोर्ट
दिल्ली के रोहिणी में एक नन्ही बच्ची ने हरे-भरे पार्क को बचा लिया दरअसल इस पार्क में DDA बड़ा कम्युनिटी सेंटर बनाने जा रही थी पार्क वैसे ही दिल्ली में कम है यदि इस पार्क को भी ध्वस्त किया जाता तो आसपास के बच्चों को खुले में खेलने के लिए जगह ही नहीं बचती. इस पार्क में ओपन जिम भी है और बच्चे खेलते कूदते थे लेकिन अचानक इस पार्क में भवन निर्माण का समाना उतरने लगा था . और पता चला कि यहां पर एक कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होगा इस बात का विरोध स्थानीय आरडब्ल्यूए ने किया और 7 साल की नन्हीं नव्या बच्ची ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. बच्ची नव्या के पिता धीरज खुद एक एडवोकेट है . बच्ची कोर्ट से यह गुहार लगाई कि पार्क को बचाया जाए काफी जद्दोजहद के बाद कोर्ट ने आखिरकार साफ कह दिया कि पार्क को तोड़कर बिल्डिंग नहीं बनाई जा सकती किसी दूसरी जगह में बनाई जाए. नन्हें बच्चों ने जज अंकल का धन्यवाद किया.

Rohini Sec 8 DDA Park
Rohini Sec 8 DDA Park

आखिरकार डीडीए को इस बच्ची के सामने हार माननी पड़ी और अब आखिरकार DDA ने दूसरी खाली जगह को चुनकर वहां पर कम्युनिटी सेंटर बनाने का निर्णय लिया इस बात के लिए नेताओं के भी बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए जय कारे लगाए गए दूसरी जगह कम्युनिटी सेंटर बनवाने के लिए. लेकिन सच्चाई यह थी कि न्यायालय से ऊपर कोई नहीं है जब न्यायलय का आदेश आया तो मजबूरन सभी को दूसरी जगह तलाशनी पड़ी.

इसी बात को लेकर स्थानीय आरडब्ल्यूए ने रोहिणी सेक्टर 8 के इस पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया और नन्ही नव्या को सम्मानित किया और इसका श्रेय नन्ही नव्या को ही दिया. साथ ही खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में किसी भी पार्टी के नेताओं को नहीं बुलाया गया कुल मिलाकर राजनीति से दूर रखा गया . स्थानीय निवासी इसका पूरा श्रेय बच्ची नव्या को ही देना चाहते थे . सैकड़ों सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्गों सभी इस कार्यक्रम में पहुंचे तालियां बजाई इंजॉय किया बच्ची नव्या का स्वागत किया. सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दी बुजुर्गों ने बच्चों युवाओं को आशीर्वाद दिया साथ में यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम इस मंच पर आयोजित किए गए .
इस मुहिम में डबल ए न्यूज़ ने भी काफी सहयोग किया था शुरू से ही पार्क का मुद्दा उठाया था . इस कारण डबल ए न्यूज़ का भी इस मौके पर विशेष शुक्रिया किया गया . स्थानीय लोगो का मानना था कि इस पार्क को बचाने में नव्या और मीडिया का योगदान है . इस मौके पर मिडिया का भी सम्मान किया गया . इस नन्ही नव्या का स्वागत किया जिसने रोहिणी के लोगों को संघर्ष की नई राह दिखाई है यह साबित किया है यदि सब मिलकर संघर्ष करें तो नेताओं की मंशा को भी मात दी जा सकती है .

Rohini Sec 8 DDA Park
Rohini Sec 8 DDA Park

दिल्ली के रोहिणी इलाके में डीडीए पार्क को बचाने वाली नन्ही बच्ची नव्या का स्थानीय लोगों में आज भव्य अभिवादन किया — रोहिणी सेक्टर -8 के आस पास की सभी पॉकेट की RWA ने ढोल और भंगड़ा के साथ जमकर अपनी जीत को सेलिब्रेशन किया –इस समारोह में बड़ी संख्या में लोग तो पहुंचे लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं को दूर ही रखा गया —-स्थानीय लोगों का कहना है की यह नव्या की जीत है जिसमें सिर्फ मीडिया ने सहयोग किया –इस जीत और सेलिब्रेशन ने लोगों को संघर्ष की नयी रहा दिखाई है —
इस जीत से इलाके के लोगों का उत्साह इतना बढ़ गया की वे और भी कई समस्याओं को ऐसे ही दूर करने के लिए आगे आने की बात कह रहे है –स्थानीय लोगों को मलाल है की किसी भी नेता ने उनका साथ नहीं दिया
कुल मिलाकर इस हरे भरे पार्क के बचने से सभी लोग बेहद खुश है.

Tags: Hanuman Park Rohini Sec 8Nanhi Nawya ne park ko bchayaNavya ne Park Ko BachayaRohini Sec 16 Accidentrohini sec 8 ke dda park ko bachayaRohini Sec-8 DDA Parkनन्ही नव्या ने पार्क को बचायारोहिणी सेक्टर का डीडीए पार्कहनुमान पार्क रोहिणी
Editor

Editor

Next Post
Sahyog For You Mangolpuri Celebration

" सहयोग केयर फॉर यू" संस्था द्वारा मंगोलपुरी में कार्य्रकम

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.