Skip to content
Thursday, October 22, 2026
Breaking
Social

मुकुंदपुर में AWCECT Trust द्वारा “वित्तीय साक्षरता” पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

· by admin0
2 min read
AWCECT Trust
AWCECT Trust

AWCECT Trust

AWCECT Trust
AWCECT Trust
AWCECT Trust
AWCECT Trust

AWCECT Trust द्वारा “वित्तीय साक्षरता” पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान संस्था के संरक्षक व संस्थापक श्री मान कपूर सिहं जी, संस्था की अध्यक्षा श्री मति कुसुम जी व समस्त AWCECT स्टाफ़ मौजूद रहा । कैनरा बैंक , नई दिल्ली से श्री एस के शर्मा जी, लीड डिस्टरीक्ट मैनेजर, व श्री अशोक शैली जी, वित्तीय साक्षरता सलाहकार, कैनरा बैंक नई दिल्ली से मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरूवात आपसी परिचय व जागरूकता कार्यक्रम के एजेंडे से हुई जैसे कि
१. आधार को बैंक से जोड़ना क्यों ज़रूरी है,
२. स्वयं सहायता समूह क्या है,समूह से जुड़ कर किस तरह से आत्म निर्भरता आती है , लघु उधोगों से किस प्रकार जुड़ सकते हैं, समूह मे किस प्रकार से आदान प्रदान किया जाता है व रोज़गार से किस प्रकार जुड़ सकते है ,
३. प्रधान मंत्री जन धन योजना क्या है व इसके फ़ायदे ,
४. लघु उधोगों को लगाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान करना जैसे कि जेल कैंडल, केक बनाना, जूट व पेपर बैग बनाना आदि ,
उपरोक्त विषयों पर अतिथिगणों द्वारा अपने -अपने अनुभवों को साझा किया गया व जानकारी दी ।
AWCECT संस्था द्वारा 32 स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है और सभी समूहों को बैकों से जोड़ा जा रहा है तथा ऋण का आपसी लेन देन हो सके और लघु उधोगों से जोड़ा जा सके ।

AWCECT Trust

Written by admin