Skip to content
Friday, September 18, 2026
Crime

आजादुपर मंडी मर्डर की गुत्थी सुलझी

· by admin0
Ajadpur mueder solved

मंडी में नहीं जाने दिया तो गार्ड को मारी थी गोली ।

-नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ वारदात को दिया था अंजाम ।

-आजादपुर फल मंडी में हुई थी वारदात ।

-नाबालिग ने चलाई थी गोली ।

-काफी करीब से मारी थी गार्ड को गोली ।

रिपोर्ट —– शहजादा हाशमी ।

एपीएमसी अधिकारी की मौत के मामले में थाना महिन्द्रपार्क पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी को । आजादपुर फल मंडी में इसी महीने एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया. था। पुलिस ने वारदात में शामिल नाबालिग समेत दो को पकड़ा है। नाबालिग के साथी की पहचान लव आका लब्बू के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल,कारतूस और बाइक आदि जब्त कर ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 13 सितम्बर को पुलिस कंट्रोल रूम को आजादपुर फल मंडी में स्कियोरिटी गार्ड को गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची। गार्ड को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गार्ड को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुमैर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया।

Ajadpur mueder solved
Ajadpur mueder solved

एसीपी उत्कृष्ट प्रसून एसएचओ अजय शर्मा , रमेश कुमार और राकेश त्यागी के निर्देशन में महेन्द्रा पार्क पुलिस को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। जांच टीम ने कई संदिगधों को पकडक़र पूछताछ की। जांच टीम ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल। साथ ही कुछ चश्मदीदों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी भागते हुए दिखाई दिये। इस बीच महेन्द्र पार्क थाने में तैनात कांस्टेबल अजीत ने इलाके में से एक लव आका लब्बू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसके नाबालिग दोस्त को भी पकड़ लिया। वारदात में इस्तेमाल बाइक और पिस्टल भी जब्त कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग का पिता आजादपुर फल मंडी में कई चीजें बेचता है। वारदात से पहले एक दिन उसके पिता की तबीयत खराब थी। वह खुद ही मंडी में रिक्शा पर सामान रखकर चला गया था। मंडी के बाहर जाम होने पर गार्ड सुमैर सिंह ने उसे अंदर जाने से मना किया। गार्ड ने उसे तमाचे भी मार दिये थे। नाबालिग ने वापिस आकर अपने दोस्त लव को आपबीति बताई और सुमैर से बदला लेने की बात कही। लव ने पिस्टल का इंतजाम किया। वारदात वाले दिन वह लव के साथ बाइक पर मंडी गया। गन्ना मंडी में सुमैर को देखकर नाबालिग उसके पास गया और बिल्कुल पास से सुमैर को गोली मारकर फरार हो गया था।

 

Written by admin