Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
Social

दिल्ली में खाना बैंक आरम्भ

· by admin1
2 min read
Khana Bank

पूर्वी दिल्ली में खाना बैंक आरम्भ
कोई व्यक्ति भूखा न सोए अब हमारी जिम्मेदारी – महेश गिरी
सभी संकल्प ले कि कोई व्यक्ति भूखा ना सोए – महेश गिरी
खाना बैंक में निःस्वार्थ भाव सहयोग हेतु सभी से निवेदन – महेश गिरी

AA News

नई दिल्ली।

Khana Bank

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने अपने क्षेत्र में आज खाना बैंक की शुरूआत की। अग्रसेन भवन, विवेक विहार में इसके उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी समाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया जिसमें सांसद ने खाना बैंक में निःस्वार्थ भाव सहयोग हेतु सभी से निवेदन किया व इसकी योजना के बारे में भी सबको बताया।

सांसद ने बताया कि हमारी संस्कृति है कि हम घर आए मेहमान को बिना भोजन किए नही जाने देते। खाना बैंक योजना भी इसी संस्कृति के भाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेरा यह संकल्प है कि काई व्यक्ति भूखा न सोए। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए खाना बैंक की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि खाना बैंक योजना को सफल बनाने के लिए किसी व्यक्ति विशेष नहीं अपितु सम्पूर्ण समाज के सहयोग की जरूरत है। खाना बैंक सभी के सहयोग द्वारा ही सफल हो सकता है। सांसद ने बताया कि जब हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाना खिलाते है तो जो मुस्कान और खुशी खाने वाले और खिलाने वाले के मुख पर आती है वही सच्ची संतुष्टि होती है। हर व्यक्ति के मुख पर मुस्कान, खुशी और संतुष्टि हो ऐसी आपेक्षा के साथ ही खाना बैंक को आरम्भ किया गया है।

महेश गिरी ने खाना बैंक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी के सहयोग से पूर्वी दिल्ली में कई स्थानों पर एक व्यवस्थित बॉक्स रखे जाएगें। कोई भी इच्छुक व्यक्ति 2 या उससे अधिक ताजी रोटी एवं सूखी सब्जी या आचार एल्युनिनियम फायल में लपेट कर नजदीकी बॉक्स में रखे। एरिया कारडिनेटर अपने एरिया से पैकेट को एक स्थान पर एकत्रित करेंगे और अपने सहयोगी की मदद से जरूरतमंदों तक पंहुचाएंगें।

………………..

Written by admin