Skip to content
Wednesday, September 16, 2026
Crime

दोस्त का कत्ल

· by admin0

उधार रुपए मांगने के चलते हुई बहस जिसके बाद चाकू से वार….
3 दिन से था आकाश असपताल में भर्ती …
अब तक आरोपी है फरार

 

AA News
दिल्ली लोधी कलोनी
साऊथ दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉम्पलैक्स में महज 2 हजार रुपए के लिए किया दोस्त ने दोस्त का ही कत्ल .आकाश ने अपने दोस्त से 2 हजार रुपए वापस क्या मांगे दोनों में बहस हो गई जिसके बाद दोस्त ने चाकू से कर दिए कई वार और फिर हो गया फरार ….मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को असपताल भर्ती कराया जहां पर अब आकाश ने दम तोड़ दिया वहीं दूसरी तरफ आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है । पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।
ये है मृतक आकाश की तस्वीर जिसकी मौत चाकू लगने से हुई है। दरअसल आकाश ने अपने ही दोस्त अजय को पैसे उधार दिए हुए थे जिसे वापस मांगने को लेकर आकाश की अपने दोस्त के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। 18 अगस्त की शाम को मृतक आकाश अपने कुछ दोस्तों के साथ लोधी गार्डन में बैठा हुआ था तभी अजय पार्क में आया और आकाश पर चाकू से हमला कर दिया इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश को तुरंत उसके दोस्त सफदरजंग हॉस्पिटल ले गए जहाँ 3 दिन तक मौत से लड़ने के बाद आज आकाश की मौत हो गई।
आकाश की मौत के बाद आज परिवार वाले लोधी कॉलोनी थाने पर शव के साथ पहुंचे और थाने का घेराव किया। घर वालों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और 3 दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक आरोपियों को पकड़ने की कोशिश नही कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Written by admin