Skip to content
Friday, October 9, 2026
Breaking
Crime

पकड़ा गया महिला चोरनी गैंग , 13 महिलाएं थी गैंग में

· by admin0
2 min read
पकड़ा गया महिला चोरनी गैंग , 13 महिलाएं थी गैंग में

https://www.youtube.com/watch?v=156Ub8Zz0Yc&t=4s

AA News
New Delhi
दिल्ली में शटर तोड़कर चोरी करने वाली महिलाओं की गैंग का आतंक । आज सुबह सुबह चार बजे रोहिणी जिले के एक गांव में 13 महिलाओं का गैंग पकड़ा । आरोप ये महिलाएं शटर तोड़ने के फिराक में थी । पिछले महीने यही गैंग CCTV में हुआ था कैद । गांव सतर्क था इसलिए आज इन महिलाओं और जो ऑटो चालक इस गैंग को लेकर आया था उसको भी पकड़ा । ग्रामीणों ने गैंग को पुलिस के हवाले किया । पुलिस महिलाओ से पूछताछ में जुटी आखिरकार ये 13 महिलाएं दुकान के आगे क्या कर रही थी ।
ये देखिए cctv में महिलाओं का गैंग। ये गैंग है महिला चोरनियो का । ये जगह है रोहिणी जिले के बादली थाने का सिरसपुर गांव । गांव के लोग काफी सावधान थे और इस महिला गैंग से अलर्ट थे । आज सुबह करीब चार बजे सैर पर जा रखे लड़को ने देखा कि 13 महिलाएं एक दुकान के आगे पर्दा डालकर शटर तोड़ने की कोशिश में थी तभी लड़को ने गांव के दूसरे लड़के बुलाये और इन्हें पकड़ लिया साथ एक ऑटो चालक भी पकड़ा जो इन महिलाओं को लेकर आया था । महिलाएं कहि बाहर से चोरी को अंजाम देने रात चार बजे से पहले आई थी और गांव के लोगो ने इस गैंग को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है । जिन बोर के चद्दर कपड़े की आड़ में ये महिलाये अंजाम देती है देखिये वे बड़ी बड़ी बोर की चद्दरे भी इनके पास मिली है … इसी तरह की चद्दर की आड़ में अंजाम देने की कई वारदातो की CCTV पहले भी सामने आ चुकी है
इस तरह की गैंग का पूरी दिल्ली में आतंक है और दिल्ली में कई जैवेलर्स की दुकानों में इस तरह 12 से तेरह महिलाओ के गैंग की दहशत है । फिलहाल बादली थाने में इन महिलाओं से पूछताछ जारी है.
अनिल अत्तरी दिल्ली ।

Written by admin