Skip to content
Monday, September 21, 2026
Social

बेगमपुर चार महिलाओ की चोटी कटी

· by admin1

https://www.youtube.com/watch?v=YVBh3M1vnZ4

पूरी विडियो देखें उपर ..

AA News
दिल्ली में रहस्मय तरीके से सिर के बालो की चोटी कटने का सिलसिला जारी है .. चोटी महिलाओ की ही कट रही है … आज भी दिल्ली में कई चोटी कटने के मामले सामने आये अकेले रोहिणी जिले के बेगमपुर में चोटी कटने के चार मामले सामने आये … पुलिस अब इन मामलों की जाँच में जुटी है …
ये महिला है अनिता यादव … महिला अनपढ़ नही बल्कि पढ़ी लिखी है और घर पति , जेठानी समेत कई टीचर है .. इस पढ़े लिखे परिवार में भी चोटी कटने की घटना हैरान करने वाली है .. अभी तक लोगो को एक आशंका थी की ये अनपढ़ महिलाओ का एक साइको भी हो सकता है पर यहा एक पढ़ी लिखी महिला महिला की चोटी कटना हैरान करने वाला है .. अनिता यादव आज सुबह उठकर घर में काम कर रही थी .. काम वाली नौकरानी छुट्टी पर थी .. अनिता का कहना है अचानक किसी ने दरवाजा खटखटाया वो खोलने गई और इसके बाद चक्कर आकर गिर गई और सिर के बालो की चोटी कटी हुई मिली … परिवार के सभी लोग भागे बीस मिनट तक पानी डाला ताकि अनिता यादव होश में आये इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई और अनिता को अस्पताल पहुंचाया गया ..
बेगमपुर में ही गुड्डी नाम की इस महिला की चोटी अचानक कट गई .. आज सुबह छे बजे ये रसोई में चाय बनाने गई और वही गिर गई .. फिर परिवार के लोगो ने देखा और अस्पताल पहुंचाया .. सिर के बालो की चोटी कटी हुई थी ….
बेगमपुर की ही सुनीता ने बताया की दूध गर्म करने रसोई में गई थी .. दिखाई कुछ नही दिया अचानक चक्कर आ गया … अँधेरी आ गई सर दर्द हो गया .. अस्पताल में होश आया .. पति ने बताया बाल कट गये …
इन तीन के अलावा एक और महिला के बाल बेगमपुर में कटे है जो अभी अस्पताल में है … इस तरह बढ़ रहे मामले वास्तव में ही हैरान करने वाले है … और अभी तक किसी भी मामले में कोई जांच सामने नही आ पाई है की आखिरकार ये मन का वहम है या कोई दूसरी शरारत …
अनिल अत्तरी दिल्ली .

Written by admin