Skip to content
News

होलम्बी मान पब्लिक स्कूल के पास विकास उर्फ विक्की बाजीतपुरिया को गोली मारी

· by admin
Holmbi Kalan area

AA News
Holmbi Klan

उत्तरी-बाहरी दिल्ली के नरेला DSIIDC थाना एरिया के होलंबी कलाँ में स्कूल केब सवार को गोलिया मारी। मान पब्लिक स्कूल के पास स्कूल केब सवार को मारी गोलीया। स्कूल के बच्चों को लेने आये इक्को सवार को मारी गोली। स्कूल की ठीक छुट्टी होने से पहले मारी गोलियाँ । ग़नीमत ये रही केब में स्कूली बच्चे नहीं थे नहीं तो काफ़ी बच्चों को लग सकती थी गोलीया। अज्ञात लोगों ने मारिया गोलीया। हमलावर फ़रार। पुलिस जाँच में जुटी। मामले में आपसी रंजिस की आशंका भी है क्योंकि पिछले महीने मोनू बाजीतपुर पर गोलियां चली थी जो हमला cctv में भी था और अब आज जिस ड्राइवर को गोलियां लगी उसके परिजनों का आरोप है कि मोनू इन्हें धमकी दे रहा था और पुलिस सुबह इन्हें बुलाकर ले गई थी पर जैसे ही ये थाने के बाद स्कूल आये तो गोलियां मारी गई अब इस परिवार को मोनू पर हमला करवाने का शक है।

Holmbi Kalan area
Holmbi Kalan area

दिल्ली में क्राइम लगातार बढ़ रहा है कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उतरी-बाहरी दिल्ली के होलम्बी कला के मान पब्लिक स्कूल के पास स्कूल कैब ड्राइवर विकास उर्फ विक्की आज शुक्रवार दोपहर को छुट्टी के वक्त स्कूली बच्चों को लेने के लिए अपनी इको वैन लेकर स्कूल के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने विकास को कई गोली मारी जिससे विकास की मौके पर ही मौत हो गई। विकास मूल रुप से बाहरी दिल्ली के ही बाजितपुर गांव का रहने वाला है। गनीमत रही कि वैन में स्कूली बच्चे नहीं थे और नही तो हादसा बड़ा हो सकता था, इस गोलीबारी में बच्चों जान भी जा सकती थी।

मामले में गेंगवार की आशंका भी है क्योंकि पिछले महीने मोनू बाजीतपुर पर गोलियां चली थी जो हमला cctv में भी था और अब आज जिस ड्राइवर को गोलियां लगी उसके परिजनों का आरोप है कि मोनू इन्हें धमकी दे रहा था और पुलिस सुबह इन्हें बुलाकर ले गई थी पर जैसे ही ये थाने के बाद स्कूल आये तो गोलियां मारी गई अब इस परिवार को मोनू पर हमला करवाने का शक है।

हमलावर कौन थे यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है और उत्तरी बाहरी जिले की नरेला डीएसआईआईडीसी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे ने दिल्ली में फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। इतना साफ है कि इसमें कोई लूटपाट आदि नहीं हुई है मामला आपसी रंजिश से ही जुड़ा भी हो सकता है और मृतक के परिजन गांव के ही दूसरे पक्ष पर आरोप भी लगा रहे हैं। पुलिस अब कई एंगल से जांच में जुटी है ।
वीडियो
https://youtu.be/zQMX3mClnOc
वीडियो

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *